बिहार चुनाव 2025: पहले चरण की वोटिंग जारी, लखीसराय में विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, डिप्टी सीएम बोले-...छाती पर बुलडोजर चलेगा

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है।आज शाम 6 बजे तक वोटिंग चलेगी।वहीं दोपहर 1 बजे तक 42.31% मतदान दर्ज किया गया है।आज की 121 सीटों में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल रही है। बिहार की कुल 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव...

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण की वोटिंग जारी, लखीसराय में विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, डिप्टी सीएम बोले-...छाती पर बुलडोजर चलेगा

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है।आज शाम 6 बजे तक वोटिंग चलेगी।वहीं दोपहर 1 बजे तक 42.31% मतदान दर्ज किया गया है।आज की 121 सीटों में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल रही है।
बिहार की कुल 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

लखीसराय में उपमुख्यमंत्री के काफिले पर हमला
इसी बीच लखीसराय से बड़ी खबर आई है। चुनाव प्रचार के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर भीड़ ने पथराव किया।गाड़ियों पर गोबर, चप्पलें और कीचड़ फेंके गए। विजय सिन्हा ने इस हमले के लिए राजद (RJD) कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा 'ये सब राजद के गुंडे हैं। NDA जीत रहा, तो इन्हें तकलीफ हो रही है। इन सब की छाती पर बुलडोजर चलेगा।'

सत्ता में आए बिना ही गुंडागर्दी पर उतर आए हैं
हमले के बाद गुस्साए उपमुख्यमंत्री ने कहा सत्ता में आए बिना ही ये लोग गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि पथराव और हमला करने वालों पर बुलडोजर एक्शन होगा।उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है और विपक्ष के लोग हताशा में ऐसी हरकतें कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब विजय सिन्हा चुनाव प्रचार के सिलसिले में इलाके से गुजर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंक दिया और नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

उपमुख्यमंत्री ने एसपी से फोन पर की बात
बता दें कि इस घटना के बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एसपी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा, “मैं गांव में मौजूद हूं। भीड़ लगातार करीब आ रही है। यहां स्पेशल फोर्स भेजिए। मैं यहां धरने पर बैठूंगा। एसपी बहुत कमजोर और डरपोक हैं। ये लोग डिप्टी सीएम को अंदर जाने नहीं दे रहे। उन्होंने पत्थर और गोबर फेंका है।”विजय सिन्हा ने आगे कहा, “ये आरजेडी के गुंडे हैं। देखिए, सत्ता में आए बिना ही कैसे गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन्होंने सुबह 6:30 बजे ही मेरे पोलिंग एजेंट को धमकाकर भगा दिया। अब ये मतदाताओं को भी बाहर आने नहीं दे रहे हैं।”