मंदिर में फूट-फूटकर रो पड़ीं मैथिली ठाकुर,बोलीं-मैं खुद को संभाल नहीं पाई... आंखों से आंसू बहते रहें

भक्ति और भावनाओं से भरा एक खास पल इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका और बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर का एक भावुक वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। यह वीडियो  जयपुर स्थित प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर का बताया जा रहा है, जहां दर्शन के दौरान वह भगवान के सामने बैठकर भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। वायरल वीडियो .........

मंदिर में फूट-फूटकर रो पड़ीं मैथिली ठाकुर,बोलीं-मैं खुद को संभाल नहीं पाई... आंखों से आंसू बहते रहें

भक्ति और भावनाओं से भरा एक खास पल इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका और बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर का एक भावुक वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है। यह वीडियो  जयपुर स्थित प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर का बताया जा रहा है, जहां दर्शन के दौरान वह भगवान के सामने बैठकर भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर में भजन-कीर्तन का माहौल है और भक्तों की भीड़ के बीच मैथिली ठाकुर भगवान के सामने बैठी हुई हैं। उसी दौरान वह भक्ति में डूबी नजर आती हैं और उनकी आंखों से आंसू बहते दिखाई देते हैं। इस बीच वह धीमी आवाज में भजन गुनगुनाती भी सुनाई देती हैं “आज तो नवेली राधा गोरल पूजण आई छै, गोरल पूजण आई छै…”

वह खुद को संभाल नहीं पाईं
मंदिर की घंटियों की गूंज, भक्तों की तालियां और भजन की मधुर धुन ने उन्हें इतना भावुक कर दिया कि वह खुद को संभाल नहीं पाईं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी सादगी और भक्ति भावना की जमकर सराहना कर रहे हैं।इस वीडियो को लेकर मैथिली ठाकुर ने अपने फेसबुक पोस्ट में भी अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने लिखा कि मंदिर का वातावरण उन्हें भीतर तक छू गया।उन्होंने कहा,"आज तक मैंने ऐसा अनुभव कभी नहीं किया था लेकिन जब मैं गोविंद देव जी मंदिर, जयपुर में दर्शन के लिए पहुंची, तो वहां का वातावरण, भक्तों के भजन, घंटियों और तालियों की गूंज ने मन को इतना छू लिया कि मैं खुद को संभाल नहीं पाई। आंखों से आंसू बहते रहे और ऐसा लगा जैसे मन का सारा बोझ हल्का हो गया हो।"

पूरा माहौल भक्तिमय हो गया
जानकारी के मुताबिक मैथिली ठाकुर अपने दोनों भाइयों ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। उसी दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन चल रहा था और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था।बताया जा रहा है कि वह जयपुर में आयोजित ‘यूनिक रंग राजस्थान रंग रथ यात्रा’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंची हैं। रविवार को उनका एक बड़ा म्यूजिक कंसर्ट भी प्रस्तावित है, जिसमें वह अपने लोकगीतों और भजनों की प्रस्तुति देंगी।मैथिली, भोजपुरी और हिंदी के पारंपरिक लोकगीतों के लिए मशहूर मैथिली ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खास पहचान बनाई है। शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित होने के कारण उनकी गायकी को अलग सम्मान मिलता है और सोशल मीडिया पर उनके गीतों को लाखों लोग पसंद करते हैं।