रियल लाइफ हीरो बनी एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन, खंडहर में पड़ी बच्ची की बचाई जान,मां से मिलवाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी  की बहन खुशबू पाटनी एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने जो काम किया है उसकी पूरे सोशल मीडिया पर मिसाल दी जा रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने अपने सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक बच्ची को बचती नजर आ रही हैं। दरअसल, पेशे से एक आर्मी ऑफिसर रह चुकी खुशबू पाटनी  को.

रियल लाइफ हीरो बनी एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन, खंडहर में पड़ी बच्ची की बचाई जान,मां से मिलवाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी  की बहन खुशबू पाटनी एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने जो काम किया है उसकी पूरे सोशल मीडिया पर मिसाल दी जा रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने अपने सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक बच्ची को बचती नजर आ रही हैं। दरअसल, पेशे से एक आर्मी ऑफिसर रह चुकी खुशबू पाटनी  को हाल ही में एक खंडहर में एक लावारिस बच्ची घायल अवस्था में रोती -बिलखती मिली है। 

 एक कोने में मिट्टी में सनी बच्ची दिखी

बता दें कि बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर के पीछे लगभग आठ नौ महीने की बच्ची मिली। रोने की आवाज सुनकर पाटनी की मां और बहन खंडहर में पहुंचीं। वहां एक कोने में मिट्टी में सनी बच्ची दिखी। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान भी थे।पाटनी की बहन खुशबू ने उसे गोद में उठाया। दूध की बोतल मंगवाकर बच्ची को पिलाया गया, तब वह चुप हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खुशबू ने बच्ची की जान बचाकर उसकी मां से मिलवाया। बता दें कि  पुलिस ने बच्ची को उसके अभिभावकों को सौंप दिया है। खबर है कि एक अज्ञात युवक उसे लेकर फरार हुआ था और खंडहर में छोड़कर भाग गया अज्ञात युवक की तलाश की जा रही है। खुशबू पटानी के इस वीडियो को देख लोगों का दिल खुश हो गया है। सभी ने उनकी जमकर तारीफ की है।

वीडियो देखने के लिए लिंक को क्लिक करें

ttps://www.instagram.com/reel/DIpzHZvPnzf/?igsh=MTkwZnc2bDU5ZDU5Mw==h

पुलिस ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

खुशबू के मुताबिक ये घटना सुबह की है, जब दिशा पटानी की मां पदमा पटानी को खंडहर की ओर से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। रास्ता सही नहीं होने के कारण खंडहर तक पहुंचना मुश्किल था। ऐसे में खुशबू पटानी ने बिना देरी किए दीवार फांदकर खंडहर में प्रवेश किया। जहां उन्होंने करीब 9-10 महीने की बच्ची को घायल अवस्था में रोते-बिलखते हुए पाया। इसके बाद खुशबू ने बच्चे को तुरंत अपनी गोद में उठाया और घर ले गई। घर ले जाकर उन्होंने बच्ची को नहलाया फिर उसे दूध पिलाया। इसके बाद उन्होंने अपने पिता और पूर्व पुलिस अधिकारी जगदीश पटानी के जरिए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल, बच्ची के शरीर पर कई चोटों के निशान थे, जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।