जबरन शादी का दर्द झेल चुके निरहुआ, बेटों को दी अपनी पसंद से शादी करने की सलाह, कहा- मुझे गिल्ट होता है
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपनी फिल्मों और गानों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी शादी, बच्चों और जीवन के संघर्षों को लेकर कई भावुक खुलासे किए। निरहुआ ने बताया कि उनकी शादी उनकी इच्छा के खिलाफ जबरन .....
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपनी फिल्मों और गानों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी शादी, बच्चों और जीवन के संघर्षों को लेकर कई भावुक खुलासे किए। निरहुआ ने बताया कि उनकी शादी उनकी इच्छा के खिलाफ जबरन करवाई गई थी, जिसका मलाल उन्हें आज भी है।
बेटों को नहीं थोपना चाहते अपना फैसला
निरहुआ ने डिजिटल कमेंट्री के पॉडकास्ट में अपने दोनों बेटों के करियर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके बड़े बेटे ने चेन्नई में डायरेक्शन का कोर्स चुना है, जबकि छोटा बेटा विस्लिन वुड्स में एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रहा है।उन्होंने कहा,“मैंने अपने बेटों से साफ पूछा कि आप किस फील्ड में जाना चाहते हैं। मैं आप पर कुछ थोपना नहीं चाहता। बड़े बेटे ने डायरेक्शन चुना और छोटे बेटे ने एक्टिंग। मैंने उनसे कहा कि जो पसंद है, उसी में प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेकर आगे बढ़ो। निरहुआ ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बिना ट्रेनिंग के काम करते हुए धीरे-धीरे सब कुछ सीखा लेकिन वह चाहते हैं कि उनके बच्चे सही ट्रेनिंग लेकर अपने करियर में बेहतर करें।
जबरन शादी का दर्द आज भी है
पॉडकास्ट में निरहुआ ने अपनी शादी को लेकर भी भावुक सच बताया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने उनकी शादी उनकी इच्छा के खिलाफ करवा दी थी।उन्होंने कहा,मैं शादी के लिए तैयार नहीं था। मैं बार-बार कह रहा था कि मुझे थोड़ा समय दीजिए, कुछ बनने दीजिए लेकिन मेरी बात नहीं सुनी गई और मेरी जबरन शादी करवा दी गई। इसका मलाल आज भी है।
बेटों को दी अपनी पसंद से शादी करने की सलाह
निरहुआ ने अपने बेटों को साफ शब्दों में कहा कि वे अपनी पसंद से शादी करें।उन्होंने कहा,मैंने अपने बेटों से कहा कि तुम दोनों अपनी पसंद से शादी करना। जीवनसाथी वही होना चाहिए जिससे आप प्रेम करते हों। मेरे साथ ऐसा नहीं हो पाया, इसलिए मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चों के साथ ऐसा कभी न हो।”उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपने जीवन में कभी प्रेम नहीं किया और यह बात उन्होंने अपने बच्चों और पत्नी से भी साफ-साफ कह दी है। हालांकि, वह अपने पारिवारिक फर्ज को पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं।
मैंने जीवन में प्रेम नहीं किया
भोजपुरी स्टार ने बताया, मैंने जीवन में प्रेम नहीं किया और इस बात को मैं उनसे कहा क्योंकि बच्चों से आप झूठ बोलकर क्या करेंगे? मैंने उनकी मां से भी कहा कि आपसे प्रेम नहीं हो पाया मुझे। कभी नहीं हो पाया। हां वो फर्ज है कि मां-बाप ने किया है, तो वो फर्ज निभाना है। तो मैं निभा रहा हूं। मुझे गिल्ट होता है और इसीलिए मैं अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा। मैं अपने बच्चों के साथ ये नहीं करूंगा कि मैं उनको कहूं कि नहीं तुमको यही करना है...ऐसे करना है।













