समस्तीपुर में निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार, निगरानी टीम को उजियारपुर प्रखंड से जुड़े एक मामले में घूस मांगने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते....
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार भगत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार, निगरानी टीम को उजियारपुर प्रखंड से जुड़े एक मामले में घूस मांगने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने गुप्त रूप से जांच शुरू की और मंगलवार को दलसिंहसराय स्थित राजेश कुमार भगत के निजी आवास पर छापेमारी की।
मौके से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद
छापेमारी के दौरान निगरानी की टीम ने राजेश कुमार भगत को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तारी के बाद टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि राजेश कुमार भगत उजियारपुर प्रखंड का भी प्रभार संभाल रहे थे, और उसी से जुड़े एक कार्य के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। फिलहाल निगरानी विभाग पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है।निगरानी की इस अचानक कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी पदाधिकारी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सर्वे अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
वहीं दूसरी ओर सुपौल जिले में तैनात एक सर्वे अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह की गई, जिससे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, मरौना अंचल में पदस्थापित सर्वे अमीन विक्रम कुमार राम को निगरानी ब्यूरो की टीम ने 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी को निर्मली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 01 स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास उसके किराए के आवास से गिरफ्तार किया गया, जहां वह शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ले रहा था













