बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी: 15 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, देश में फिर सबसे पहले नतीजे
बिहार में लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। एक बार फिर बिहार बोर्ड ने रिकॉर्ड कायम करते हुए देश में सबसे पहले परिणाम घोषित किया है।शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने पटना स्थित बोर्ड कार्यालय से आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी किया। इस मौके पर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग.....
बिहार में लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। एक बार फिर बिहार बोर्ड ने रिकॉर्ड कायम करते हुए देश में सबसे पहले परिणाम घोषित किया है।शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने पटना स्थित बोर्ड कार्यालय से आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी किया। इस मौके पर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) बी. राजेंद्र भी मौजूद रहे।इस साल करीब 15 लाख से अधिक छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में हिस्सा लिया था वहीं 12 लाथ 35 हजार 743 छात्र सफल हुए है यानी 81.79 परसेंट छात्र पास हुए है। स्टेट टॉपर में दो छात्राएं हैं। जमुई, सिमुलतला की पुष्पांजलि कुमारी, और वैशाली की समरीन प्रवीण ने टॉप किया है। दोनों ने 500 में 492 नंबर लाए हैं। छात्राओं का रिजल्ट प्रतिशत छात्रों से बेहतर है।
रिकॉर्ड और खास बात:
लगातार 8वीं बार बिहार बोर्ड ने देश के सभी बोर्ड्स से पहले मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। समय पर परीक्षा और जल्दी मूल्यांकन की प्रक्रिया के चलते यह संभव हो पाया है।रिजल्ट के बाद अब छात्र अपने पसंद के विषयों के साथ इंटरमीडिएट (11वीं) में दाखिला लेंगे, जो उनके करियर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बता दें कि टॉप 10 में 139 छात्र हैं। इनमें टॉप-5 में 13 छात्र हैं। जबकि टॉप- 6 से 10 में 126 स्टूडेंट्स हैं। ये 8वीं बार है, जब बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया है। मैट्रिक की एग्जाम 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच 1762 परीक्षा सेंटर्स पर हुई थी।













