पटना में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: करबिगहिया से 881 लीटर शराब बरामद, एक एजेंट गिरफ्तार

राजधानी पटना में शराब तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया ट्रैफिक पोस्ट के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 10 से 16 लाख रुपये आंकी जा रही है। शनिवार रात करीब 10:49 बजे एक संदिग्ध पिकअप वैन करबिगहिया से गुजर रही....

पटना में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: करबिगहिया से 881 लीटर शराब बरामद, एक एजेंट गिरफ्तार

राजधानी पटना में शराब तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया ट्रैफिक पोस्ट के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 10 से 16 लाख रुपये आंकी जा रही है। शनिवार रात करीब 10:49 बजे एक संदिग्ध पिकअप वैन करबिगहिया से गुजर रही थी। ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को देखते ही चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस को शक हुआ।

 वाहन में रखे कार्टून की जांच 
मौके पर मौजूद महिला ट्रैफिक कर्मी संगीता ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में रखे कार्टून की जांच की और तुरंत थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा और पिकअप वैन को जब्त कर थाने लाया गया।जांच के दौरान वाहन से अलग-अलग कार्टून में कुल 881 लीटर चंडीगढ़ निर्मित शराब बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब कुरियर के जरिए पटना लाई गई थी। “हाइड्रो केमिकल” के नाम पर बुकिंग कर इसे निटको करबिगहिया के माध्यम से भेजा गया था।

मुख्य तस्कर का नाम भी बताया 
पुलिस ने इस मामले में धर्मेंद्र कुमार (23 वर्ष) नाम के एक एजेंट को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि शराब की डिलीवरी पटना सिटी में की जानी थी। साथ ही उसने मुख्य तस्कर का नाम भी बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।जांच में इस नेटवर्क के तार चंडीगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस अब पूरे गिरोह के लिंक को खंगालने में जुटी है। फिलहाल फरार ड्राइवर और मुख्य तस्कर की तलाश जारी है, वहीं इस बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।