BSEB 10th Result 2026: जमुई-वैशाली की बेटियों ने किया टॉप, पटना की सुहानी भी चमकी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने रविवार को मैट्रिक (10वीं) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। करीब 15 लाख से अधिक परीक्षार्थियों में से 12,35,743 छात्र सफल हुए हैं, जिससे कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा।जमुई की सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की उच्च माध्यमिक विद्यालय .....

BSEB 10th Result 2026: जमुई-वैशाली की बेटियों ने किया टॉप, पटना की सुहानी भी चमकी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने रविवार को मैट्रिक (10वीं) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। करीब 15 लाख से अधिक परीक्षार्थियों में से 12,35,743 छात्र सफल हुए हैं, जिससे कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा।जमुई की सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की उच्च माध्यमिक विद्यालय चौड़ाही की छात्रा सबरीन परवीन ने टॉप किया है। 98.4% मार्क्स के साथ दोनों छात्रा फर्स्ट रैंक लाई हैं।बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना ने 489 नंबर लाकर स्टेट में सेकेंड टॉप किया है। जबकि थर्ड टॉपर में दो स्टूडेंट्स हैं। बक्सर की अनूपा कुमारी और बेगूसराय के ओमकार कुमार। इनको 488 नंबर मिले हैं।

 आंखें खुशी से नम हो गईं
इस सफलता की कहानी में पटना की एक बेटी ने खास पहचान बनाई है। राजापुर पुल की रहने वाली सुहानी सोनम ने टॉप-10 में जगह बनाकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है।सेंट जेवियर्स हाई स्कूल की छात्रा सुहानी सोनम ने 481 अंक (96.2%) हासिल कर राज्य में 10वां स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता मनोज साहू एक छोटी किराने की दुकान चलाते हैं, जबकि मां शीला देवी गृहिणी हैं।सुहानी बताती हैं कि उन्हें अपने रिजल्ट की जानकारी मीडिया के फोन कॉल से मिली, क्योंकि वेबसाइट क्रैश होने की वजह से वह खुद रिजल्ट नहीं देख पाईं। जब उनके पिता को इस सफलता के बारे में पता चला, तो उनकी आंखें खुशी से नम हो गईं।

बिना कोचिंग, सिर्फ सेल्फ स्टडी से हासिल की कामयाबी
सुहानी की सफलता का सबसे खास पहलू यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया। रोजाना 4 से 6 घंटे पढ़ाई,स्कूल की पढ़ाई पर पूरा फोकस,डाउट क्लियर करने के लिए YouTube, Google और ChatGPT का सहारा। वह कहती हैं कि उन्होंने कभी खुद पर पढ़ाई का दबाव नहीं बनाया और लगातार संतुलित तरीके से तैयारी की।सुहानी का सपना आगे 11वीं की पढ़ाई पूरी कर MBA करना है। वह अपने पिता से प्रेरित होकर एक सफल बिजनेस वूमन बनना चाहती हैं और समाज के वंचित वर्ग की मदद करना चाहती हैं।