बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला: टॉपर्स पर इनाम की बरसात, मिलेंगे लाखों रुपये, लैपटॉप और स्कॉलरशिप

बिहार में शिक्षा के क्षेत्र से एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति  ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए इस बार इनाम और सम्मान को पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक बना दिया है। बोर्ड ने न सिर्फ पुरस्कार राशि को दोगुना किया है, बल्कि टॉपर्स के लिए कई नई सुविधाओं का भी ऐलान किया है।इस साल मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 रैंक तक ....

बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला: टॉपर्स पर इनाम की बरसात, मिलेंगे लाखों रुपये, लैपटॉप और स्कॉलरशिप


बिहार में शिक्षा के क्षेत्र से एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति  ने मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए इस बार इनाम और सम्मान को पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक बना दिया है। बोर्ड ने न सिर्फ पुरस्कार राशि को दोगुना किया है, बल्कि टॉपर्स के लिए कई नई सुविधाओं का भी ऐलान किया है।इस साल मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 रैंक तक आने वाले कुल 139 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। यह कदम छात्रों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

इनाम की राशि हुई दोगुनी
बोर्ड के नए ऐलान के मुताबिक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये,द्वितीय स्थान पर आने वाले को 1.5 लाख रुपये,तृतीय स्थान वाले को 1 लाख रुपये, वहीं चौथे से लेकर दसवें स्थान तक के सभी छात्रों को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे।इन मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार के अलावा एक-एक लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल भी दिया जाएगा, ताकि उनकी मेहनत को सम्मान के साथ पहचान भी मिले।

छात्रवृत्ति में भी बढ़ोतरी
बोर्ड ने ‘देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति’ योजना में भी बड़ा बदलाव किया है।अब टॉप 10 में आने वाले छात्रों को हर महीने 2000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।यह राशि 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के दौरान पूरे दो साल तक मिलेगी। यदि कोई छात्र तकनीकी डिप्लोमा कोर्स करता है, तो उसे कोर्स पूरा होने तक यह लाभ मिलता रहेगा। रिजल्ट जारी करने के दौरान आनंद किशोर और सुनील कुमार ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।