बिहार की राजनीति में बड़ा दिन: आज MLC पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार

बिहार की सियासत में आज का दिन बेहद अहम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा देने जा रहे हैं। खास बात यह है कि वे परिषद नहीं जाएंगे, बल्कि सभापति खुद सीएम हाउस पहुंचकर उनका इस्तीफा स्वीकार करेंगे।सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास पर ही विधान परिषद के सभापति को इस्तीफा ......

बिहार की राजनीति में बड़ा दिन: आज MLC पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार

बिहार की सियासत में आज का दिन बेहद अहम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा देने जा रहे हैं। खास बात यह है कि वे परिषद नहीं जाएंगे, बल्कि सभापति खुद सीएम हाउस पहुंचकर उनका इस्तीफा स्वीकार करेंगे।सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास पर ही विधान परिषद के सभापति को इस्तीफा सौंपेंगे। यह पूरा घटनाक्रम आज ही संपन्न होगा, क्योंकि संवैधानिक नियम के तहत राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद 14 दिनों के भीतर पुराने सदन की सदस्यता छोड़ना अनिवार्य होता है। 

इस्तीफे को लेकर सस्पेंस
वहीं दूसरी ओर, नितिन नवीन के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कल रविवार को ही बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे आज वो जमा करेंगे। संजय सरावगी ने कहा, उनका असम जाना जरूरी था। नितिन नवीन ने अपने एक्स पर लिखा है कि ‘मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।गौरतलब है कि 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार और नितिन नवीन समेत एनडीए के कई उम्मीदवार निर्वाचित हुए थे। नियमों के मुताबिक, किसी भी जनप्रतिनिधि को एक साथ दो सदनों की सदस्यता रखने की अनुमति नहीं है, इसलिए यह इस्तीफा जरूरी है। बता दें कि बिहार विधानमंडल में 29 मार्च तक अवकाश था, इसलिए नीतीश कुमार अपने MLC पद से और नितिन नवीन अपने MLA पद से इस्तीफे की आधिकारिक प्रक्रिया 30 मार्च को पूरी करेंगे।

अन्य नेताओं की स्थिति:
बिहार से चुने गए अन्य राज्यसभा सांसदों में उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर पहले से ही राज्यसभा सदस्य हैं, जबकि शिवेश कुमार राम किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। ऐसे में इन्हें इस्तीफा देने की आवश्यकता नहीं है।इस्तीफे से एक दिन पहले रविवार को सीएम आवास पर जेडीयू नेताओं की अहम बैठक हुई। इसमें ललन सिंह, विजय चौधरी और मोकामा विधायक अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरे शामिल हुए।बैठक के बाद अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को बहुत मनाने का कोशिश किए कि वो इस्तीफा नहीं दें लेकिन वो नहीं माने।