नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नितिन नवीन के इस्तीफे पर खत्म हुआ सस्पेंस

बिहार की सियासत में सोमवार को अहम घटनाक्रम सामने आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद यह कदम संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उठाया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा मंत्री विजय चौधरी विधान परिषद लेकर पहुंचे और उसे सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंप दिया।विजय चौधरी ने .....

नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नितिन नवीन के इस्तीफे पर खत्म हुआ सस्पेंस

बिहार की सियासत में सोमवार को अहम घटनाक्रम सामने आया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद यह कदम संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उठाया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा मंत्री विजय चौधरी विधान परिषद लेकर पहुंचे और उसे सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंप दिया।विजय चौधरी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद यह सिर्फ एक औपचारिक और अनिवार्य संवैधानिक प्रक्रिया थी, जिसे आज पूरा किया गया।इस दौरान एमएलसी संजय गांधी ने भी त्यागपत्र सौंपने की प्रक्रिया में भूमिका निभाई।

सीएम हाउस में हलचल
इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री आवास पर सियासी गतिविधियां तेज रहीं। यहां ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी सुबह से मौजूद रहे।वहीं, बिजेन्द्र यादव भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वापस लौट गए।दूसरी ओर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे को लेकर बना सस्पेंस भी खत्म हो गया है। उन्होंने रविवार को ही अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को सौंप दिया था, जिसे औपचारिक रूप से आज जमा किया जाएगा।

नई भूमिका की ओर कदम 
नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उनका असम दौरा जरूरी होने के कारण उन्होंने पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली थी।बता दें कि राज्यसभा चुनाव के बाद संवैधानिक नियमों के तहत दोनों बड़े नेताओं—नीतीश कुमार और नितिन नवीनने अपने-अपने सदनों से इस्तीफा देकर नई भूमिका की ओर कदम बढ़ा दिया है। बिहार की राजनीति में यह बदलाव आगे कई नए समीकरण तय कर सकता है।