दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें वर्तमान में डॉक्टरों की टीम निगरानी में रखे हुए है। पार्टी की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। इसी कारण समय-समय ....

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें वर्तमान में डॉक्टरों की टीम निगरानी में रखे हुए है। पार्टी की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। इसी कारण समय-समय पर उनका नियमित स्वास्थ्य जांच और इलाज चलता रहा है। मंगलवार की सुबह भी स्वास्थ्य संबंधी असुविधा के चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

1998 में उन्होंने पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला
जानकारी के लिए बता दें कि सोनिया गांधी का राजनीतिक करियर 1997 में कलकत्ता पूर्ण सत्र में कांग्रेस पार्टी की सदस्य बनने के साथ शुरू हुआ। इसके अगले साल, 1998 में उन्होंने पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला। उस समय पार्टी आंतरिक कलह, नेतृत्व संकट और चुनावी हार से जूझ रही थी, और केवल मध्य प्रदेश, ओडिशा और मिजोरम में सत्ता में थी।सोनिया गांधी जल्द ही पार्टी का मुख्य चेहरा और राष्ट्रीय राजनीति में प्रभावशाली नेता बन गईं। हालांकि, उनका उदय विवादों से भी पूरी तरह खाली नहीं था। 

उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है
गौरतलब हो कि ई 1999 में, कुछ वरिष्ठ नेताओं ने उनके विदेशी मूल पर सवाल उठाए। इस दौरान सोनिया गांधी ने इस्तीफा देने का प्रस्ताव रखा, लेकिन पार्टी के भीतर भारी समर्थन ने उनकी स्थिति को मजबूत किया।उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने लगातार दो आम चुनाव जीते और 2000 के दशक में 16 राज्यों में शासन किया। इसके बाद, 2017 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वर्तमान में वे राज्यसभा की सदस्य हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, और डॉक्टर उनकी निरंतर जांच कर रहे हैं।