नितिन नबीन बने BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, PM मोदी बोले–वो मेरे बॉस हैं.. मैं कार्यकर्ता हूं ,Z सुरक्षा भी मिली
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नितिन नबीन को भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में औपचारिक ऐलान के साथ ही उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की लोकतांत्रिक परंपराओं को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा...........
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नितिन नबीन को भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में औपचारिक ऐलान के साथ ही उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की लोकतांत्रिक परंपराओं को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा में पद नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी सर्वोपरि है।
नितिनजी मेरे बॉस हैं, मैं उनका कार्यकर्ता
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा,लोग सोचते होंगे कि मोदी इतनी छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए,हेड ऑफ द गवर्नमेंट बन गए हैं लेकिन इन सबसे बड़ी बात यह है कि मैं आज भी भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं और मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं, मैं उनका कार्यकर्ता हूं। प्रधानमंत्री के इस बयान को पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक संस्कृति और संगठनात्मक अनुशासन का प्रतीक माना जा रहा है।
निर्विरोध चुनाव, कोई दूसरा नामांकन नहीं
भाजपा अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई थी। नितिन नबीन के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। इससे पहले, 14 दिसंबर 2025 को उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।अध्यक्ष चुने जाने से पहले नितिन नबीन ने दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसे उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी से पहले आध्यात्मिक संकल्प के रूप में बताया।
Z श्रेणी सुरक्षा, CRPF कमांडो संभालेंगे जिम्मा
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नितिन नबीन को Z कैटेगरी सुरक्षा प्रदान की है। यह निर्णय इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर लिया गया।सूत्रों के अनुसार, अब उनकी सुरक्षा CRPF के विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो संभालेंगे। यह सुरक्षा व्यवस्था देशभर में उनके सभी दौरों और कार्यक्रमों के दौरान लागू रहेगी। Z श्रेणी सुरक्षा के साथ उनका मूवमेंट प्रोटोकॉल भी सख्त कर दिया गया है। इसे उनके बढ़ते राजनीतिक कद और जिम्मेदारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ....
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक ताकत भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में साफ दिखाई देती है।उन्होंने कहा,देश के राजनीतिक समीक्षकों को दुनिया को यह बात बतानी चाहिए भारत ऐसा देश है जिसकी रगों में मजबूती से लोकतंत्र चल रहा है। जहां दुनिया की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी है। बीजेपी एक संस्कार है एक परिवार है। हमारे यहां मेंबरशिप से भी ज्यादा रिलेशनशिप होती है। बीजेपी प्रक्रिया से चलती है। हमारे यहां पदभार एक व्यवस्था है,और कार्यभार जीवन भर की जिम्मेदारी है। हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है दिशा नहीं बदलती। भाजपा का स्वरूप नेशनल है। स्पिरिट नेशनल है, क्योंकि हमारा जुड़ाव लोकल है। हमारी जड़ें जमीन के नीचे गहरी हैं।













