बिहार शर्मसार: दरभंगा में बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या, इलाके में उबाल, सड़कों पर उतरा जनसैलाब ‎

बिहार की धरती एक बार फिर शर्मसार है।दरभंगा से सामने आई इस खौफनाक वारदात ने न सिर्फ इंसानियत को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। विश्वविद्यालय....

बिहार शर्मसार: दरभंगा में बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या, इलाके में उबाल, सड़कों पर उतरा जनसैलाब ‎

बिहार की धरती एक बार फिर शर्मसार है।दरभंगा से सामने आई इस खौफनाक वारदात ने न सिर्फ इंसानियत को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला इलाके में एक हैवानियत भरा अपराध हुआ, जहां छह साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने के बाद बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

‎पूरे इलाके में गुस्से और डर का माहौल

‎इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्से और डर का माहौल है। जैसे ही वारदात की खबर फैली, लोगों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। आरोपी को भीड़ के हवाले करने और उसे ‘तालिबानी सजा’ देने की मांग को लेकर सुंदरपुर बेला मंदिर के पास सड़क जाम कर दी गई।

‎पुलिस को बल प्रयोग और लाठीचार्ज करना पड़ा

‎स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई जब आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को बल प्रयोग और लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल इलाके में पांच थानों की पुलिस, अतिरिक्त सुरक्षा बल और एफएसएल की टीम तैनात है।बताया जा रहा है कि कादिराबाद की रहने वाली छह साल की मासूम अपने ननिहाल बेला आई हुई थी। शनिवार की शाम खेलते-खेलते वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

‎पोखर के पास कुत्तों के भौंकने की आवाज

देर रात पटवा पोखर के पास कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर जब परिजन वहां पहुंचे, तो जो मंजर सामने आया उसने सबको तोड़ कर रख दिया। दीवार के पास बच्ची का लहूलुहान शव पड़ा था। दरिंदे ने मासूमियत को रौंदते हुए उसे मौत की नींद सुला दिया था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय विकास महतो की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।