नवादा में तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो हादसा: मुखिया समेत 10 घायल

नवादा जिले की सड़कों पर शनिवार देर रात रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर खौफनाक मंजर पैदा कर दिया। शाहपुर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो भीषण सड़क हादसे का शिकार.....

नवादा में तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो हादसा: मुखिया समेत 10 घायल

नवादा जिले की सड़कों पर शनिवार देर रात रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर खौफनाक मंजर पैदा कर दिया। शाहपुर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें मुखिया, उप मुखिया और पूर्व वार्ड पार्षद सहित कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा।

‎रात के अंधेरे में एक ट्रक ने अचानक स्कॉर्पियो को चकमा दे दिया

‎मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग मुंगेर में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर अपने गांव मिल्की लौट रहे थे। इसी दौरान रात के अंधेरे में एक ट्रक ने अचानक स्कॉर्पियो को चकमा दे दिया। प्रत्यक्षदर्शी सदानंद कुमार ने बताया कि ट्रक की अचानक हरकत से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के चारों एयरबैग खुल गए, लेकिन तेज रफ्तार के आगे सुरक्षा इंतजाम भी नाकाफी साबित हुए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। सीटें अपनी जगह से उखड़ चुकी थीं और टूटे शीशे सड़क पर बिखरे पड़े थे। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी बन गई। 

‎आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया

‎वहीं हादसे में बौद्ध चौधरी, अशोक चौधरी, रामदेव यादव, सुनील यादव, बलवीर यादव और विकास समेत कुल 10 लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की भूमिका और हादसे की वास्तविक वजह की गहन जांच की जा रही है।