स्टेज पर पवन सिंह ने अभिनेत्री काजल राघवानी को लगाया गले! फैंस हुए दीवाने
भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बार वजह बने हैं भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी, जिनकी स्टेज पर दिखी नजदीकियों ने फैंस के बीच नई हलचल पैदा कर दी है।दरअसल, शनिवार को गोरखपुर में आयोजित एक भव्य इवेंट के दौरान पवन सिंह अपने नए गाने “टच बड़ी” के लॉन्च के लिए ....
भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बार वजह बने हैं भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी, जिनकी स्टेज पर दिखी नजदीकियों ने फैंस के बीच नई हलचल पैदा कर दी है।दरअसल, शनिवार को गोरखपुर में आयोजित एक भव्य इवेंट के दौरान पवन सिंह अपने नए गाने “टच बड़ी” के लॉन्च के लिए पहुंचे थे। यह गाना उनकी आगामी फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का हिस्सा है। इस मौके पर हजारों की संख्या में मौजूद फैंस ने जमकर उत्साह दिखाया।
दोनों कलाकारों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री
इवेंट के दौरान मंच पर काजल राघवानी भी मौजूद थीं। दोनों कलाकारों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। पवन सिंह ने काजल का हाथ थामकर दर्शकों का अभिवादन किया और उनके साथ डांस भी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपना लोकप्रिय गाना “संवार न गोर बाड़ू हो” गाकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया।इस दौरान एक ऐसा पल भी आया, जब पवन सिंह ने काजल राघवानी को स्टेज पर गले लगा लिया, जिससे फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया। वहीं, काजल ने भी उनके गाल को छूते हुए हल्का-फुल्का मजाक किया। इस पर पवन सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा कि “अब मैं भी लाइव आऊंगा।”
हरियाणवी अभिनेत्री अंजली पर तंज
इवेंट के दौरान पवन सिंह ने इशारों-इशारों में हरियाणवी अभिनेत्री अंजली को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि “हम लोग कलाकार हैं, लोगों को हंसाते हैं, एंटरटेन करते हैं। इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।”गौरतलब है कि इससे पहले काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी लोकप्रिय रही है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।हालांकि, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दिए एक इंटरव्यू में काजल राघवानी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि खेसारी लाल यादव ने उनसे शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह अपने वादे से पीछे हट गए।
अब अपनी पत्नी की तारीफ करते हैं
वहीं, खेसारी लाल यादव का कहना था कि काजल राघवानी के करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा है।इंटरव्यू में जब काजल से यह सवाल किया गया कि उन्होंने मंच पर इस बारे में कभी खुलकर बात क्यों नहीं की, तो उन्होंने जवाब दिया कि खेसारी अब अपनी पत्नी की तारीफ करते हैं, जबकि पहले ऐसा नहीं था। उनके मुताबिक, यह सब बातें दूसरे कलाकारों को टारगेट करने के लिए कही जाती थीं।अब पवन सिंह और काजल राघवानी की हालिया नजदीकियों ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। फैंस भी इस नए समीकरण को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।













