बिहार मैट्रिक रिजल्ट आज होगा जारी!, दोपहर 1:15 बजे खत्म होगा 15 लाख छात्रों का इंतजार
बिहार के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज रविवार को मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। दोपहर 1:15 बजे बोर्ड ऑफिस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आधिकारिक रूप से परिणाम की घोषणा करेंगे। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे।इस साल करीब 15 लाख से अधिक छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में....
बिहार के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज रविवार को मैट्रिक यानी 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। दोपहर 1:15 बजे बोर्ड ऑफिस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आधिकारिक रूप से परिणाम की घोषणा करेंगे। इस मौके पर बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे।इस साल करीब 15 लाख से अधिक छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनका इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच राज्यभर के 1762 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट
जिन छात्रों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाकर टाइप करें– BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456)। इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पिछले 7 वर्षों से देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस बार भी बोर्ड लगातार 8वीं बार यह रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी में है।बता दें कि साल 2025 में मैट्रिक का रिजल्ट 29 मार्च को जारी किया गया था, जिसमें कुल 82.11% छात्र सफल हुए थे।अब सभी की निगाहें दोपहर 1:15 बजे पर टिकी हैं, जब लाखों छात्रों की मेहनत का परिणाम सामने आएगा। यह पल छात्रों के भविष्य की दिशा तय करने वाला साबित होगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन इन वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
bsebexam.com
matricbiharboard.com













