भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का इस्तीफा टला, अचानक असम रवाना,प्रेम कुमार दिल्ली रवाना
बिहार की सियासत में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विधायक पद से इस्तीफा ऐन मौके पर टल गया। तय समय के अनुसार वे रविवार सुबह इस्तीफा देने वाले थे, लेकिन अचानक कार्यक्रम बदल गया और वे असम के डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हो गए।इधर, प्रेम कुमार को भी तत्काल दिल्ली बुलाया गया है। वे सुबह 10 बजे राजधानी से दिल्ली के लिए रवाना ....
बिहार की सियासत में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का विधायक पद से इस्तीफा ऐन मौके पर टल गया। तय समय के अनुसार वे रविवार सुबह इस्तीफा देने वाले थे, लेकिन अचानक कार्यक्रम बदल गया और वे असम के डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हो गए।इधर, प्रेम कुमार को भी तत्काल दिल्ली बुलाया गया है। वे सुबह 10 बजे राजधानी से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। प्रेम कुमार शनिवार रात ही दिल्ली से पटना लौटे थे।
राज्यसभा सदस्य बनने के बाद देना है इस्तीफा
प्रेम कुमार ने बताया कि 'दिल्ली में कुछ कार्यक्रम था, जिसके लिए मैं गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे इस्तीफे की जानकारी दी तो मैं आ गया लेकिन किसी इमरजेंसी के कारण बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असम रवाना हो गए अब जल्द ही जो तारीख निर्धारित होगी, उसमें इस्तीफा होगा। बता दें कि हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। संवैधानिक प्रावधानों के तहत अब उन्हें विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देना अनिवार्य है।वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। उनके इस्तीफे के बाद इस सीट पर उपचुनाव की संभावना भी बन रही है, जिस पर सभी राजनीतिक दलों की नजर टिकी हुई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी देंगे इस्तीफा
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधान परिषद (MLC) पद से इस्तीफा देंगे। इसके लिए 30 मार्च तक की समयसीमा तय की गई है।नितिन नवीन को भाजपा में एक ऐसे नेता के रूप में देखा जाता है, जो संगठन और सरकार के बीच बेहतर संतुलन बनाकर काम करते हैं। लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहने के कारण उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का विश्वास हासिल किया है। यही वजह है कि उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।













