पवन सिंह विवाद में फंसे: महिला आयोग सख्त, 2 अप्रैल को पेशी तय

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें उनके साथ मंच साझा कर रहीं हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत हरियाणा महिला आयोग तक पहुंच चुकी है, जिसने मामले को गंभीरता से लेते हुए पवन सिंह को नोटिस जारी....

पवन सिंह विवाद में फंसे: महिला आयोग सख्त, 2 अप्रैल को पेशी तय

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला एक वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें उनके साथ मंच साझा कर रहीं हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत हरियाणा महिला आयोग तक पहुंच चुकी है, जिसने मामले को गंभीरता से लेते हुए पवन सिंह को नोटिस जारी किया है।

क्या है पूरा मामला?
करीब चार महीने पहले लखनऊ में एक भव्य स्टेज शो आयोजित हुआ था, जहां पवन सिंह और अंजलि राघव ने साथ परफॉर्म किया। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो को लेकर आरोप है कि पवन सिंह ने परफॉर्मेंस के दौरान अंजलि को असहज तरीके से छुआ।अंजलि राघव ने इस मामले में हरियाणा महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, कार्यक्रम के दौरान उनकी सहमति के बिना वीडियो रिकॉर्ड किया गया और बाद में उसे गलत संदर्भ में वायरल कर दिया गया, जिससे उन्हें मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा।

महिला आयोग का कड़ा रुख
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने इस मामले पर  कहा कि शिकायत चार महीने पुरानी घटना से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती तौर पर अंजलि को लगा था कि उनके कपड़ों पर लगा कोई टैग हटाया जा रहा है, लेकिन बाद में वीडियो वायरल होने के बाद मामला गंभीर हो गया।आयोग ने दोनों पक्षों को 2 अप्रैल को फरीदाबाद स्थित कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जांच की जाएगी।

सोशल मीडिया पर बंटी राय
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां एक तरफ पवन सिंह के समर्थक इसे गलतफहमी बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अंजलि राघव के पक्ष में लोग इसे महिला सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला मान रहे हैं।अब सबकी नजर 2 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी है। यदि पवन सिंह आयोग के सामने संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं, तो इसका असर उनके करियर और छवि दोनों पर पड़ सकता है। भोजपुरी और हरियाणवी इंडस्ट्री से जुड़ा यह विवाद अब एक बड़े कानूनी और सामाजिक मुद्दे का रूप लेता जा रहा है।

कई चौंकाने वाले खुलासे 
अंजलि राघव ने अपनी शिकायत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान उनकी सहमति के बिना वीडियो बनाया गया और बाद में उसे गलत तरीके से वायरल कर दिया गया, जिससे उन्हें भारी मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान झेलना पड़ा। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के अनुसार, अंजलि ने शिकायत में कहा है कि उनकी कमर पर हाथ रखा गया था हालांकि, शुरुआती तौर पर एक्ट्रेस को लगा था कि शायद उनके कपड़ों पर लगा कोई ‘प्राइस टैग’ हटाया जा रहा है, लेकिन बाद में जब वीडियो वायरल हुआ और उनके खिलाफ आपत्तिजनक प्रोपेगेंडा चलाया गया, तो उन्होंने कानूनी रास्ता चुनने का फैसला किया।