Bihar Board 12th Result 2026 : 85.19% छात्र पास, फिर बना रिकॉर्ड
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 85.19% परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है। खास बात यह रही कि छात्राओं ने एक बार फिर बाज़ी मारी, जहां उनका पास प्रतिशत 86.23% रहा, जबकि 84.09% छात्र सफल हुए। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है। साइंड में छात्र.....
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 85.19% परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है। खास बात यह रही कि छात्राओं ने एक बार फिर बाज़ी मारी, जहां उनका पास प्रतिशत 86.23% रहा, जबकि 84.09% छात्र सफल हुए। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया है। साइंड में छात्र ने बाजी मारी है। तीनों स्ट्रीम में कुल 26 टॉपर्स में 19 लड़कियां हैं। समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने साइंस में टॉप किया है। कॉमर्स में पटना की अदिति कुमारी ने टॉप किया है। आर्ट्स में गयाजी की निशु कुमारी ने बाजी मारी है। साइंस में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश को 481 नंबर आए हैं। वहीं कॉमर्स में पटना की आदिति को 480 नंबर आए है। आर्ट्स में गयाजी की रहने वाली नीशु कुमारी को 479 नंबर आए हैं
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार बोर्ड ऑफिस में परिणाम घोषित किया। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे।12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स- तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया गया है। इस साल करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच ली गई थी।35 दिन के अंदर नतीजे जारी किए गए हैं। इसके साथ ही बिहार बोर्ड देश में लगातार 8वीं बार सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला राज्य बन गया है।बिहार बोर्ड ने एक बार फिर तेज़ी और पारदर्शिता के साथ परिणाम जारी कर अपनी साख मजबूत की है। छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन ने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक संकेत दिए हैं
आर्ट्स के टॉप-5 में 13 स्टूडेंट्स
1.निशु कुमारी-गयाजी-479
2.सिद्धी सिखा-सीतामढ़ी-478
2.चंद्रदीप कुमार-लखीसराय-478
2.मो. लकी अंसारी-पूर्णिया-478
3.नसरीन परवीण-प. चंपारण-477
3.साजिया अंसारी-नालंदा-477
3.निसु कुमारी-दरभंगा-477
3.आदर्श-सहरसा-477
4.अमृता कुमारी-सीवान-476
4.स्वीटी कुमारी-दरभंगा-476
5.बीबी आसराना-अररिया-475
5.राजसहनी कुमारी-सारण-475
5.मनीष कुमार-दरभंगा-475













