पटना में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, बिहार के 21 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, राजधानी में मेघगर्जन और वज्रपात का अनुमान
बिहार में सोमवार की रात से ही मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी पटना में भी सोमवार देर रात आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। रात दस बजे के आसपास पहले बूंदाबांदी शुरू हुई उसके बाद तेज बारिश हुई। राजधानी पटना सहित देर रात बिहार के कई जिलों में आंधी और झमाझम बारिश हुई है। बीच-बीच में मेघगर्जन भी हो रहा था। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया और लोगों...

बिहार में सोमवार की रात से ही मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी पटना में भी सोमवार देर रात आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। रात दस बजे के आसपास पहले बूंदाबांदी शुरू हुई उसके बाद तेज बारिश हुई। राजधानी पटना सहित देर रात बिहार के कई जिलों में आंधी और झमाझम बारिश हुई है। बीच-बीच में मेघगर्जन भी हो रहा था। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत
मंगलवार की सुबह भी मौसम सुहाना बना रहा। ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार पटना में एक-दो स्थानों पर मंगलवार को बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात भी हो सकता है। बिहार में अगले दो दिन आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को बिहार के 21 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। वहीं, राजधानी पटना में सुबह से ही बादल छाए हुए है। यहां आज भी मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। समस्तीपुर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया में अगले तीन घंटे में तेज बारिश हो सकती है।
बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
बता दें कि राजधानी पटना के बख्तियारपुर में ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 4 घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह सभी लोग सभी रात में गेंहू का दौनी कर रहे थे। इसी बीच तेज आंधी तूफान से बचने के लिए वो सभी ट्रैक्टर के डाला के नीचे छिप गए थे। इसी दौरान वहाँ ठनका गिर गया। मृतकों में एक किशोर भी शामिल है। सभी नयी बायपास, राघोपुर के रहने वाले थे।अभी पटना समेत बिहार के ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान 36 से 40 के बीच बना हुआ है। आने वाले दिनों में कई स्थानों पर यह 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है।वहीं मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 8 मई से लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सभी 17 जिलों में तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है।