दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज होगा अंतिम संस्कार:,पप्पू यादव समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि,तेजस्वी यादव रांची के लिए रवाना
झारखंड आंदोलन के जनक, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे किडनी और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।उनके निधन की सूचना मिलते ही झारखंड सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, विद्यालय, कॉलेज...

झारखंड आंदोलन के जनक, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ।उनके निधन की सूचना मिलते ही झारखंड सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, विद्यालय, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे।
दिल्ली से रांची लाया गया पार्थिव शरीर
सोमवार को उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से विशेष विमान से रांची लाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो उनके पुत्र हैं, और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन इस दौरान साथ थे। रांची में शिबू सोरेन के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।आज, 5 अगस्त को, शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पारंपरिक संथाल रीति-रिवाजों के अनुसार उनकी मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र बसंत सोरेन देंगे। अंतिम संस्कार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
तेजस्वी यादव रांची के लिए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित बिहार के तमाम बड़े नेता सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी थी। वहीं आज बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए पटना से रांची के लिए निकल चुके हैं। शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव रांची पहुंच चुके हैं। बता दें कि पारंपरिक संथाल रीति-रिवाजों के साथ दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार बड़का नाला के पास होगा।पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन के बाद रांची स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास में उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचें। इस दौरान चंपाई सोरेन भावुक नजर आये।
पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर में लाया जाएगा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर में लाया जाएगा। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व विधायक लेविन हेंब्रम, जयराम महतो समेत कई विधायक परिसर में पहुंच चुके हैं। पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए कुछ देर बाद विधानसभा परिसर में रखा जाएगा, जहां नेता और आम लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे। वहीं पिता शिबू सोरेन के निधन से दुखी सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है।इसमें सीएम ने बाबा से जुड़ी कुछ यादें साझा की हैं।उन्होंने लिखा, “मैं अपने जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं, मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया।मैं उन्हें सिर्फ ‘बाबा’ नहीं कहता था वे मेरे पथप्रदर्शक थे, मेरे विचारों की जड़ें थे।