मिसेज बिहार 2025 बनीं BJP विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी ऐश्वर्या राज, ग्रैंड फिनाले में 14 प्रतिभागियों को दी मात
बिहार की राजनीति से जुड़े एक प्रतिष्ठित परिवार की बहू ऐश्वर्या राज ने 'मिसेज बिहार 2025' का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भोजपुर के तरारी से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी ऐश्वर्या ने पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लिया और 14 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए ताज अपने नाम कर लिया।इस प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों से 21 से 55 साल तक महिलाएं शामिल हुईं। 14 कंटेस्टेंट ...

बिहार की राजनीति से जुड़े एक प्रतिष्ठित परिवार की बहू ऐश्वर्या राज ने 'मिसेज बिहार 2025' का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भोजपुर के तरारी से बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी ऐश्वर्या ने पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लिया और 14 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए ताज अपने नाम कर लिया।इस प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों से 21 से 55 साल तक महिलाएं शामिल हुईं। 14 कंटेस्टेंट को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया था, जिसमें ऐश्वर्या की सिर पर मिसेज बिहार का क्राउन सजा।
ऐश्वर्या राज की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई पटना में हुई
बता दें कि ऐश्वर्या राज के पति विशाल प्रशांत तरारी से उपचुनाव में जीत हासिल कर विधायक बने हैं। वहीं ससुर सुनील पांडेय भी चार बार विधायक रह चुके हैं।ऐश्वर्या राज की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई पटना में हुई। उसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। इसके बाद फाइनेंस में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में काम भी किया। इसी दौरान उन्होंने एक नामी एयरलाइंस के लिए इंटरव्यू भी क्लियर कर लिया था, लेकिन तभी उनकी शादी हो गई।
नेशनल लेवल तक बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं
बता दें कि ऐश्वर्या राज बास्केट बॉल और एथलेटिक्स में कई बार नेशनल लेवल तक बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। ऐश्वर्या राज महंगी गाड़ियों की काफी शौकीन हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर 28 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ट्रैवलिंग काफी पसंद है। ऐश्वर्या राज और विशाल प्रशांत का एक साढ़े तीन साल का बेटा है। ऐश्वर्या राज तरारी उपचुनाव में भी काफी एक्टिव थी। अपने पति विशाल के पक्ष में सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं और तरारी की जनता से समर्थन देने की अपील की थी।