एक साल के बच्चे ने काटा कोबरा, सांप की मौत, डॉक्टर ने कहा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ

क्या आपने कभी सुना है कि इंसान के काटने से सांप की मौत हो गई हो?सुनने में अजीब लगता है न? लेकिन ये कोई कहानी नहीं, हकीकत है… और वो भी बिहार की मिट्टी से।......बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड के एक छोटे से गांव मोहछी बनकटवा में ऐसा वाकया हुआ जिसने पूरे इलाके को हैरानी में डाल दिया। सुनील साह नाम के व्यक्ति का एक साल का बेटा है — गोविंद कुमार।मासूम, नन्हा सा गोविंद... जिसे अभी ठीक से चलना तक नहीं आता… लेकिन उसने जो किया, वो शायद बड़े-बड़े वीर भी ना ....

एक साल के बच्चे ने काटा कोबरा, सांप की मौत, डॉक्टर ने कहा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ

क्या आपने कभी सुना है कि इंसान के काटने से सांप की मौत हो गई हो?सुनने में अजीब लगता है न? लेकिन ये कोई कहानी नहीं, हकीकत है..बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड के एक छोटे से गांव मोहछी बनकटवा में ऐसा वाकया हुआ जिसने पूरे इलाके को हैरानी में डाल दिया।
सुनील साह नाम के व्यक्ति का एक साल का बेटा है — गोविंद कुमार।मासूम, नन्हा सा गोविंद... जिसे अभी ठीक से चलना तक नहीं आता… लेकिन उसने जो किया, वो शायद बड़े-बड़े वीर भी ना कर पाएं।

बच्चे ने सांप को काटा
बता दें कि बिहार के बेतिया में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक साल के बच्चे ने कथित तौर पर एक सांप को दांत से काट लिया जिसके बाद सांप की मौत हो गई। बच्चे के परिजनों का दावा है कि ये ज़हरीला कोबरा सांप था। बीते गुरुवार हुई इस घटना के बाद बच्चा स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का विषय बना हुआ है।बच्चा फ़िलहाल स्वस्थ है।ये मामला बिहार के पश्चिम चंपारण ज़िले का है, जहां बच्चे के पिता सुनील साह  आइसक्रीम बेचकर अपना गुज़र बसर करते हैं।

गोविंद कुमार की दादी मतिसरी देवी ने बताया...
गोविंद कुमार की दादी मतिसरी देवी बताती हैं, "इसकी मां घर के पीछे काम कर रही थी।वह लकड़ी को ठीक से व्यवस्थित कर रही थी। तभी सांप निकला।गोविंद वहीं बैठा खेल रहा था। इसने सांप को देखा तो उसे पकड़कर दांत से काट दिया। हम लोगों की नज़र जबतक पड़ी बच्चा  गेहुंवन (कोबरा) सांप को काट चूका था।सांप को दांत से काटने के बाद ये कुछ देर के लिए बेहोश हो गया, तब हम लोग इसको मझौलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए जहां से उसे बेतिया अस्पताल (गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जीएमसीएच) रेफ़र कर दिया गया।

दोनों ही बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ
बता दें कि गोविंद कुमार का इलाज करने वाले डॉ कुमार सौरभ ने बताया कि, "बच्चा जब भर्ती होने के लिए आया तो उसके चेहरे पर सूजन थी।ख़ासतौर पर मुंह के आसपास। घर वालों ने बताया कि उसने सांप को मुंह के पास काटा और उसका कुछ हिस्सा खा लिया।"मेरे पास एक ही वक़्त में दो तरह के केस थे। एक बच्चा जिसे कोबरा ने काटा और एक दूसरा बच्चा जिसने कोबरा को काटा। ये दोनों ही बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।"