प्यार के लिए बदली पहचान : आठ लाख खर्च कर राखी से बना राहुल, फिर बीपीएससी शिक्षिका नयनश्री से रचाई शादी
जमुई जिले में प्यार की एक ऐसी अनोखी दास्तान सामने आई है, जहां एक प्रेमिका को पाने के लिए लड़की की पूरी पहचान ही बदल दी गई। जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड के हरला गांव में एक बीपीएससी शिक्षिका ने अपनी ही फुफेरी बहन से हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई है। इस शादी को मुकम्मल करने के लिए 6 महीने पहले आठ लाख रुपये खर्च कर बहन का जेंडर चेंज (लिंग परिवर्तन) कराया गया, जिसके बाद राखी अब राहुल बन चुकी है।
DESWA DESK : जमुई जिले में प्यार की एक ऐसी अनोखी दास्तान सामने आई है, जहां एक प्रेमिका को पाने के लिए लड़की की पूरी पहचान ही बदल दी गई। जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड के हरला गांव में एक बीपीएससी शिक्षिका ने अपनी ही फुफेरी बहन से हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई है। इस शादी को मुकम्मल करने के लिए 6 महीने पहले आठ लाख रुपये खर्च कर बहन का जेंडर चेंज (लिंग परिवर्तन) कराया गया, जिसके बाद राखी अब राहुल बन चुकी है।
6 महीने पहले बदला जेंडर, अब लिए सात फेरे
हरला गांव की रहने वाली 22 वर्षीय नयनश्री हाल ही में BPSC की परीक्षा पास कर शिक्षिका बनी हैं। नयनश्री का अपनी ही फुफेरी बहन राखी (23 वर्ष) के साथ पिछले काफी समय से गहरा प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहती थीं, लेकिन समलैंगिक रिश्ते को लेकर समाज और कानून की बंदिशें आड़े आ रही थीं।
इस मुश्किल का रास्ता निकालते हुए नयनश्री ने एक बड़ा फैसला लिया। उसने करीब 6 महीने पहले अपनी बहन राखी का जेंडर चेंज कराने की प्रक्रिया शुरू की। इस पूरी सर्जरी और मेडिकल प्रक्रिया में नयनश्री ने लोन लेकर करीब आठ लाख रुपये खर्च किए।
राखी से राहुल बनकर भरी नयनश्री की मांग
एम्स दिल्ली में सफल सर्जरी के बाद राखी पूरी तरह से पुरुष बन गई और उसने अपना नया नाम राहुल रख लिया। इसके बाद दोनों ने लक्ष्मीपुर के पटेश्वर नाथ मंदिर में 31 मई 2026 को शादी रचा ली। राहुल (पहले राखी) और नयनश्री ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ अग्नि के सामने सात फेरे लिए। राहुल ने नयनश्री की मांग में सिंदूर भरा और हमेशा के लिए उसे अपनी जीवनसंगिनी बना लिया।
समाज के लिए चर्चा का विषय
प्यार में कोई बंदिश नहीं होती, इस कहावत को नयनश्री और राहुल ने सच कर दिखाया है। जहां आज के दौर में लोग रिश्तों को निभाने से कतराते हैं, वहीं नयनश्री ने अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाने के लिए समाज की परवाह किए बगैर अपनी मेहनत की कमाई का एक बड़ा हिस्सा भी खर्च कर दिया। इस अनोखी शादी की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
आसपास के इलाकों में यह शादी कौतूहल और भारी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग नयनश्री के इस साहसी कदम और राहुल के समर्पण की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दोनों के परिवार के बीच तनाव गहरा गया है। मामला पुलिस-थाने तक भी पहुंच गया है।













