सावन खत्म होते ही बकरी ने मांसाहारी बनने का किया फैसला,खाया चिकेन,नया अवतार देख चौंके लोग
सावन का महीना खत्म होते ही एक ऐसा हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आमतौर पर घास-पत्तियां खाने वाली बकरी ने इस बार सीधे एक चूजे को निगल लिया, और वह भी कैमरे के सामने। यह अजीबोगरीब घटना वायरल होते ही हंसी-मजाक के साथ साथ हैरानी का विषय भी बन गई है।वायरल वीडियो में एक मुर्गी अपने चूजों के साथ बकरी के पास से गुजर रही थी। तभी एक चूजा गलती से बकरी के करीब चला गया। पल भर में बकरी ने उसे अपने मुंह में दबाया और बिना देर किए ....

सावन का महीना खत्म होते ही एक ऐसा हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। आमतौर पर घास-पत्तियां खाने वाली बकरी ने इस बार सीधे एक चूजे को निगल लिया, और वह भी कैमरे के सामने। यह अजीबोगरीब घटना वायरल होते ही हंसी-मजाक के साथ साथ हैरानी का विषय भी बन गई है।वायरल वीडियो में एक मुर्गी अपने चूजों के साथ बकरी के पास से गुजर रही थी। तभी एक चूजा गलती से बकरी के करीब चला गया। पल भर में बकरी ने उसे अपने मुंह में दबाया और बिना देर किए निगल लिया। पास में खड़ी मुर्गी अपने बच्चे को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन असफल रही।
लोगों की प्रतिक्रियाएं – मजाक और चिंता दोनों
इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा – “सावन खत्म होते ही बकरी ने मांसाहारी बनने का फैसला कर लिया”, तो किसी ने इसे “GOAT – Greatest of All Time” करार दिया।वहीं, कई लोग चिंतित भी दिखे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह बकरी का सामान्य व्यवहार है, या इसके पीछे कोई स्वास्थ्य संबंधी कारण हो सकता है।वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। किसी ने इसे प्रकृति का अजीब खेल कहा, तो किसी ने इसे ‘मटन विद चिकन’ का लाइव वर्जन बता दिया।