अहमदाबाद विमान हादसे में पटना की एयर होस्टेस मनीषा की दर्दनाक मौत,'बाय मम्मी... टेक केयर'..आखिरी कॉल बना आखिरी अलविदा
गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान एआइ-171 गुरुवार को दुर्घटना का शिकार हो गया। वहीं अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 270 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। मनीषा थापा (22) इस फ्लाइट में एयर होस्टेस थीं। वो पटना की रहने वाली थी। उड़ान से पहले करीब 11 बजे मनीषा ने अपनी....

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान एआइ-171 गुरुवार को दुर्घटना का शिकार हो गया। वहीं अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 270 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। मनीषा थापा (22) इस फ्लाइट में एयर होस्टेस थीं। वो पटना की रहने वाली थी। उड़ान से पहले करीब 11 बजे मनीषा ने अपनी मां को फोन किया था। बोली- मम्मी, मैं ड्यूटी पर जा रही हूं। गुड बाय, टेक केयर। यह उनकी मां से आखिरी बातचीत साबित हुई। इसके बाद जो खबर आई, उसने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दादी को मौत की खबर नहीं दी गई है।
आज कॉलेज में शोक सभा का आयोजन
बता दें कि मनीषा का पूरा परिवार पटना में BSAP ग्राउंड से कुछ दूरी पर जगदेव पथ इलाके में श्यामा अपार्टमेंट के पास रहता है। मनीषा का परिवार पटना से अहमदाबाद गया है। मनीषा ने पटना के जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। आज कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया है। मनीषा थापा पटना के संत जेवियर्स कॉलेज की बैचलर ऑफ बिजनेस इकनॉमिक्स की छात्रा थीं। आज उनकी याद में कॉलेज में शोक सभा हुई। कॉलेज के प्रिंसिपल से लेकर मेंटेनेंस का काम करने वाली महिलाएं भी मनीषा को याद कर भावुक नजर आईं।
परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल
हादसे के समय एअर इंडिया के विमान पर 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। इनके साथ फ्लाइट पर 12 क्रू मेंबर्स भी थे। घटना की जानकारी मिलने पर मनीषा थापा के स्वजन पटना से अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद से ही परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों ने बताया कि मनीषा होनहार छात्रा थी। अध्ययन और फिर नौकरी के दौरान वह कोई कोताही नहीं बरतती थी। हाल ही में मनीषा ने स्वजनों संग भगवान का दर्शन करने गई थीं। उनके इंटरनेट मीडिया अकॉउंट पर भी जान जाने पर लोग हैरत में आ गए हैं।
जन्म और परवरिश पटना में ही हुई थी
मनीषा थापा मूल रूप से नेपाल के विराटनगर की रहने वाली थी, लेकिन जन्म और परवरिश पटना में ही हुई थी। उनके पिता राजू थापा बिहार पुलिस में हैं और इस समय बेगूसराय में तैनात हैं। वह पटना के दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी नगर में किराए के मकान में रहते हैं और बीएमपी-1 (बिहार सैन्य पुलिस बटालियन नंबर-1) में कार्यरत हैं।