सम्राट सरकार की आज तीसरी कैबिनेट बैठक, विस्तार से पहले मंथन तेज

बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सरकार गठन के बाद यह उनकी तीसरी कैबिनेट बैठ..

सम्राट सरकार की आज तीसरी कैबिनेट बैठक, विस्तार से पहले मंथन तेज

बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सरकार गठन के बाद यह उनकी तीसरी कैबिनेट बैठक होगी, जिस पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही हलकों की नजरें टिकी हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में कई अहम नीतिगत और प्रशासनिक प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि 7 मई को प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सरकार अपनी प्राथमिकताओं और योजनाओं को स्पष्ट रूप देने की दिशा में यह बैठक निर्णायक साबित हो सकती है।

दूसरी बैठक में 63 प्रस्तावों पर मुहर लगी

बता दें कि इससे पहले हुई कैबिनेट बैठकों में सरकार कई बड़े फैसले ले चुकी है। पहली बैठक में 22 एजेंडों पर निर्णय लेते हुए राज्य में 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना को मंजूरी दी गई थी। वहीं दूसरी बैठक में 63 प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिसमें रोजगार और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने जैसे अहम फैसले शामिल रहे।सरकार ने 50 करोड़ रुपये तक के ठेकों में बिहार के लोगों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया। साथ ही बिजली उपभोक्ताओं के लिए 23,165 करोड़ रुपये के अनुदान को स्वीकृति दी गई। संजय गांधी जैविक उद्यान का नाम बदलकर “पटना जू” करने का फैसला भी इसी दौरान लिया गया।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज 

पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज बताई जा रही हैं। इस आयोजन में प्रधानमंत्री Narendra Modi सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की चर्चा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।फिलहाल, आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं।