राघव चड्ढा vs AAP:डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद आरोप-प्रत्यारोप,सौरभ भारद्वाज का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर जारी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है।राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाने के साथ-साथ पार्टी ने यह फैसला भी लिया है कि उन्हें सदन के अंदर बोलने भी न दिया जाए। अब राघव चड्ढा लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्या गलत कर दिया कि पार्टी उनके खिलाफ ऐसा एक्शन ले रही है? सवालों की झड़ी लगाते हुए राघव .....

राघव चड्ढा vs AAP:डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद आरोप-प्रत्यारोप,सौरभ भारद्वाज का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर जारी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है।राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाने के साथ-साथ पार्टी ने यह फैसला भी लिया है कि उन्हें सदन के अंदर बोलने भी न दिया जाए। अब राघव चड्ढा लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्या गलत कर दिया कि पार्टी उनके खिलाफ ऐसा एक्शन ले रही है? सवालों की झड़ी लगाते हुए राघव चड्ढा  ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं, तो वहीं पार्टी के अन्य नेता अब उनके खिलाफ मुखर हो गए हैं।दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चड्ढा के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी का हर नेता अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम करता है और बिना डरे जनता के मुद्दे उठाना ही AAP की पहचान है।

 अहम मामलों में चुप्पी साध लेते हैं
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा कई बार पार्टी लाइन से अलग जाकर मुद्दे उठाते हैं और कई अहम मामलों में चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने कहा कि संसद में सीमित समय मिलता है, इसलिए जरूरी और बड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, न कि छोटे विषयों पर समय खर्च करना चाहिए।उन्होंने यह भी दावा किया कि जब विपक्ष बड़े मुद्दों पर विरोध या वॉकआउट करता है, तब चड्ढा साथ नहीं देते। पश्चिम बंगाल चुनाव, CEC के खिलाफ प्रस्ताव और गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई जैसे मुद्दों पर भी उनके समर्थन की कमी बताई गई। साथ ही, केजरीवाल की गिरफ्तारी के दौरान चड्ढा के देश से बाहर होने पर भी सवाल उठाए गए।

राघव चड्ढा वॉक आउट भी नहीं करते
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि"बड़े अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि देश के तमाम मुद्दे जो जनहित से जुड़े हैं, देश से जुड़े हैं, पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़े हैं, उनपर आप (राघव चड्ढा) बात नहीं करते। गुजरात में पार्टी के कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा जाता है, उसपर नहीं बोलते। केंद्र की मोदी सरकार पंजाब के तमाम अधिकारों को छीनने का काम करती है, उसपर भी आवाज नहीं उठाते।संजय सिंह ने राघव चड्ढा से सवाल के लहजे में तंज कसा और कहा, "बहुत सारे मुद्दों पर वॉकआउट करना होता है, तो राघव चड्ढा वॉक आउट भी नहीं करते। ये तमाम चीजें हैं, जिसका जवाब देश आपसे चाहता है, लोग आपसे चाहते हैं।

 निडर होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं
वहीं, पार्टी के एक अन्य नेता अनुराग ढांडा ने भी राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा कि AAP के नेता निडर होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि संसद का समय देश के बड़े मुद्दों के लिए होना चाहिए, समोसे जैसे मुद्दों के लिए नहीं। बता दें कि इससे पहले राघव चड्ढा ने आरोप लगाया था कि उन्हें संसद में बोलने से रोका जा रहा है और उनकी आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने कहा था, “मुझे चुप कराया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं।”