पटना में दरिंदगी की इंतहा: चलती कार में 15 साल की नाबालिग से 2 दिन तक गैंगरेप
राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर दो दिनों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गंभीर हालत में उसे स्टेशन के पास छोड़ दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने ...
राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर दो दिनों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गंभीर हालत में उसे स्टेशन के पास छोड़ दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।घटना 1 मई की है, जब पीड़िता पटना जंक्शन पहुंची थी। वह विजयवाड़ा से अकेले ट्रेन से आई थी। स्टेशन पर उतरने के बाद उसका मोबाइल चोरी हो गया था और वह रोते हुए प्लेटफॉर्म पर बैठी थी।
बंधक बनाकर पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया
इसी दौरान एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ऑटो से गांधी मैदान ले गया। वहां से उसे कार में बैठाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में घुमाते हुए उसके साथ गैंगरेप किया गया।शाम होते-होते आरोपी उसे बेऊर थाना क्षेत्र के सरिस्ताबाद स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया। 2 मई को भी उसे कार में घुमाते हुए उसके साथ दुष्कर्म जारी रखा गया।लगातार अत्याचार के कारण पीड़िता की हालत बिगड़ गई और उसे भारी ब्लीडिंग होने लगी। इसके बाद आरोपी उसे दानापुर जंक्शन के पास छोड़कर फरार हो गए।
कैसे पकड़ा गया आरोपी
मुख्य आरोपी विकास दोबारा स्टेशन पहुंचा और पीड़िता को धमकाने लगा। इस दौरान वहां मौजूद यात्रियों को शक हुआ और उन्होंने दानापुर रेल पुलिस को`सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विकास को तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पवन को भी पकड़ा गया जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।वहीं रेल SP अनंत कुमार राय ने बताया कि दानापुर GRP में गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज है। पुलिस ने पीड़िता को PMCH में भर्ती कराया, जहां उसका फर्द बयान दर्ज किया गया और इलाज चल रहा है। FSL टीम ने घटनास्थल से नमूने और पीड़िता के कपड़े भी जब्त किए हैं।
जीआरपी ने पॉक्सो और रेप की धारा में केस दर्ज
पीड़िता के बयान के आधार पर जीआरपी ने पॉक्सो और रेप की धारा में केस दर्ज करके सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। जीआरपी दानापुर ने विकास (21, पकड़ी, बेऊर) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पवन (22, सरिस्ताबाद, गर्दनीबाग) को भी पकड़ा गया।आरोपियों की पहचान 70 फीट बेऊर के रहने वाले विकास कुमार उर्फ विजय (21), सरिस्ताबाद के रहने वाले पवन राय (22), गर्दनीबाग के रहने वाले अरविंद उर्फ भोकरन (28) के तौर पर हुई है। बता दें कि लड़की मोतिहारी की रहने वाली है। वो अपने परिवार के साथ विजयवाड़ा में रहती है।२८ अप्रैल को वो अकेले विजयवाड़ा से चली थी।













