बिहार में नई टीम पर सस्पेंस, चिराग पासवान ने खोल दिए पत्ते

बिहार की सियासत 7 मई को एक बड़े मोड़ पर खड़ी दिख रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी सरकार के पहले बड़े कैबिनेट विस्तार के साथ नई राजनीतिक दिशा देने की तैयारी में हैं। राजधानी ...

बिहार में नई टीम पर सस्पेंस, चिराग पासवान ने खोल दिए पत्ते

बिहार की सियासत 7 मई को एक बड़े मोड़ पर खड़ी दिख रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी सरकार के पहले बड़े कैबिनेट विस्तार के साथ नई राजनीतिक दिशा देने की तैयारी में हैं। राजधानी पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान इस अहम शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने जा रहा है, जहां तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। वहीं 

केंद्रीय मंत्री और चिराग पासवान ने कैबिनेट विस्तार को लेकर संकेत साफ कर दिए हैं। उनका कहना है कि पिछली सरकार का संतुलन इस बार भी लगभग बरकरार रह सकता है। यानी सहयोगी दलों के बीच मंत्री पदों का वही फॉर्मूला लागू होने की संभावना है, जिसने पहले एनडीए के समीकरण को साधा था।

कोई बड़ी वजह नजर नहीं आती

चिराग पासवान ने कहा कि पुराने संतुलन में बदलाव की फिलहाल कोई बड़ी वजह नजर नहीं आती।यानी पिछली बार जिस तरह सहयोगी दलों के बीच मंत्री पदों का बंटवारा हुआ था, उसी आधार पर इस बार भी विस्तार होने की संभावना ज्यादा है।चिराग पासवान ने संकेत दिया कि पिछली बार भाजपा और जदयू कोटे में जो पद खाली रह गए थे, उन्हें इस बार भरा जा सकता है। इससे दोनों प्रमुख दलों की हिस्सेदारी थोड़ी बढ़ने की उम्मीद है। पहले के मंत्रिमंडल में भाजपा के पास दो उपमुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री, जदयू के खाते में मुख्यमंत्री सहित 9 मंत्री, जबकि एलजेपी (रा) को 2 और अन्य सहयोगियों—हम और आरएलएम—को एक-एक मंत्री पद मिला था। अब इसी ढांचे को आधार बनाकर नई टीम तैयार करने की कवायद तेज है।

सरकार एक नया राजनीतिक संदेश देने की कोशिश में

इस विस्तार की खास बात यह भी हो सकती है कि कई नए चेहरे सरकार में शामिल हों। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ संगठन में सक्रिय नेताओं को प्राथमिकता देकर सरकार एक नया राजनीतिक संदेश देने की कोशिश में है—ताजगी, संतुलन और चुनावी रणनीति का मिश्रण। वहीं इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है।वहीं एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक सजावट, झंडे-बैनर और स्वागत की विशेष तैयारियां की जा रही हैं।