“हार नहीं, साजिश”—ममता बनर्जी का तेवर बरकरार, सियासत में बढ़ा टकराव

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि “अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, मैं आजाद पंछी हूं। कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हूं और सड़कों पर रहकर भी संघर्ष करूंगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि काउंटिंग सेंटरों पर कब्जा किया गया, उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं..

“हार नहीं, साजिश”—ममता बनर्जी का तेवर बरकरार, सियासत में बढ़ा टकराव

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद सियासी विवाद गहराता जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कर दिया कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी और चुनाव परिणामों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “हम जनादेश से नहीं, बल्कि साजिश से हारे हैं। इसलिए मैं राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी। मैं हारी नहीं हूं। इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। वे आधिकारिक तौर पर हमें हरा सकते हैं, लेकिन नैतिक रूप से हमने ही चुनाव जीता है।” वहीं उन्होंने चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए कहा कि “चुनाव आयोग असली विलेन है, जिसने भाजपा के साथ मिलकर करीब 100 सीटें प्रभावित कीं।”

अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, मैं ...

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि “अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, मैं आजाद पंछी हूं। कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हूं और सड़कों पर रहकर भी संघर्ष करूंगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि काउंटिंग सेंटरों पर कब्जा किया गया, उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ और उन्हें खुद भी धक्का दिया गया।मेरे पेट और पीठ पर लात मारी। धक्का देकर बाहर निकाला। ममता ने कहा कि चुनाव से पहले उनके नेताओं को गिरफ्तार किया गया, कई जगह छापेमारी हुई और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इसमें सीधे तौर पर शामिल 

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इसमें सीधे तौर पर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मैंने राजीव गांधी, मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई सरकारें देखीं, लेकिन ऐसा अत्याचार कभी नहीं देखा। अत्याचार की कोई सीमा नहीं रही। यहां लोगों को प्रताड़ित किया गया। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद ही वे कहने लगे कि भाजपा 195-200 सीटें जीत रही है। आपने अंतिम नतीजे का इंतजार नहीं किया। BJP वालों ने पोलिंग स्टेशन के अंदर घुसकर लोगों और काउंटिंग एजेंट्स को पीटना शुरू कर दिया।

हम चुनाव आयोग के खिलाफ कदम उठाएगे

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि हम चुनाव आयोग के खिलाफ कदम उठाएगे। क्या करेंगे, यह अभी नहीं बताएंगे। दूसरी बात, हमने फैसला किया है कि 5 सांसदों समेत 10 लोगों की एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई जाएगी।। उन्होंने कहा कि “हम फिर से उठेंगे और शेर की तरह लड़ाई लड़ेंगे।” गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में भाजपा ने राज्य की 294 सीटों में से 206 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिससे पहली बार राज्य में उसकी सरकार बनने जा रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों पर सिमटना पड़ा है, जिसके साथ ही करीब 15 साल बाद ममता बनर्जी की सत्ता समाप्त हो गई है। ममता बनर्जी के इन बयानों के बाद राज्य की राजनीति में टकराव और तेज हो गया है, और आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने के संकेत मिल रहे हैं।