नगरनौसा में महिला पर्यवेक्षिका रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती अब जमीन पर दिखने लगी है। नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षिका को रिश्वत...

नगरनौसा में महिला पर्यवेक्षिका रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

हाथ में रिश्वत के नोट… सामने खड़ी निगरानी टीम—और खेल खत्म!नालंदा के नगरनौसा में बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई देखने को मिली, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने 06 मई 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगरनौसा में तैनात महिला पर्यवेक्षिका को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

टीम ने रंगे हाथ पकड़ा 

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने निगरानी थाना कांड संख्या 052/26 (दिनांक 05.05.2026) में नामजद अभियुक्त सुषमा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका, बाल विकास परियोजना कार्यालय, नगरनौसा (जिला-नालंदा) को ₹3,200 (तीन हजार दो सौ) रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई दिनांक 06 मई 2026 को नगरनौसा प्रखंड परिसर स्थित उनके सरकारी आवास पर की गई, जहां टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

क्या है पूरा मामला?

परिवादिनी बेबी कुमारी ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पर्यवेक्षिका द्वारा अप्रैल माह की पोषाहार राशि से संबंधित पंजी पर हस्ताक्षर करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।

ब्यूरो द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद 05 मई 2026 को मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया।

कैसे हुई ट्रैप कार्रवाई?

पुलिस उपाधीक्षक शशि शेखर चौधरी के नेतृत्व में गठित धावादल ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को ₹3,200 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद उन्हें माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।