पूर्णिया में दिल दहला देने वाली वारदात: 10 दिन से लापता छात्रा की जली हुई लाश मिली, NH-31 जाम कर उग्र प्रदर्शन

बिहार के पूर्णिया से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 10 दिनों से लापता 10वीं की छात्रा का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में बरामद किया गया। शव पूरी तरह से जला हुआ था, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।छात्रा की लाश NH-31 के पास एक बांस के खेत से बरामद की गई। स्थानीय लोगों द्वारा खोजबीन के दौरान शव मिलने ....

पूर्णिया में दिल दहला देने वाली वारदात: 10 दिन से लापता छात्रा की जली हुई लाश मिली, NH-31 जाम कर उग्र प्रदर्शन

बिहार के पूर्णिया से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। 10 दिनों से लापता 10वीं की छात्रा का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में बरामद किया गया। शव पूरी तरह से जला हुआ था, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।छात्रा की लाश NH-31 के पास एक बांस के खेत से बरामद की गई। स्थानीय लोगों द्वारा खोजबीन के दौरान शव मिलने की सूचना जैसे ही फैली, गांव में हड़कंप मच गया।

 परिवार का गंभीर आरोप
मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का 9 दिन पहले अपहरण किया गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या की गई और पहचान छुपाने के लिए शव को तेजाब से जला दिया गया। परिजनों का कहना है कि लापता होने के बाद पुलिस में शिकायत दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और NH-31 को जाम कर दिया। टायर जलाकर और आगजनी कर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों की मांग है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो,जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई,पीड़ित परिवार को न्याय,प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन मौके पर पहुंचकर ठोस कार्रवाई नहीं करता, आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के कई दिन पहले ही हत्या की आशंका जताई गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई गंभीर कदम नहीं उठाया। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि इस मामले में चार युवक शामिल हैं।

स्थानीय युवक ने बताया कि..
प्रदर्शन में शामिल स्थानीय युवक ने बताया कि 4 दिन पहले ही पता था कि लड़की हत्या हुई है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। शिकायत के बाद भी कुछ नहीं किया। लापता वाले दिन ही जानकारी दी गई। फिर भी कुछ नहीं किया।वहीं परिवार के लोगों ने बताया कि, पुलिस के पास गए तो कहा कि 3 दिन में पता लगा लेंगे, अब क्या पता लगा लेंगे। लड़की की जगह बॉडी मिली है। आज सुबह जानकारी मिली कि लाश मिली है। पुलिस की मिलीभगत है इसमें। जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, रोड खाली नहीं करेंगे।

पुलिस की कार्रवाई
वहीं पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। केस दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।
इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय विधायक सरवर आलम ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता बताया है। उन्होंने दोषियों को सख्त सजा देने और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। बता दें कि यह मामला न सिर्फ एक जघन्य अपराध है, बल्कि कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।