पटना शंभू हॉस्टल NEET छात्रा मौत केस: CBI टीम गांव पहुंची, घर के बाहर 20 मिनट इंतजार, परिवार ने बातचीत से किया इनकार

पटना के चर्चित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। इस केस की जांच कर रही CBI की टीम एक बार फिर जहानाबाद के रतनी स्थित छात्रा के पैतृक गांव पहुंची, लेकिन इस बार भी उन्हें कोई ठोस सफलता नहीं मिली।गुरुवार को डीएसपी विभा कुमारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय CBI टीम गांव पहुंची और करीब 20 मिनट तक...

पटना शंभू हॉस्टल NEET छात्रा मौत केस: CBI टीम गांव पहुंची, घर के बाहर 20 मिनट इंतजार, परिवार ने बातचीत से किया इनकार

पटना के चर्चित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। इस केस की जांच कर रही CBI की टीम एक बार फिर जहानाबाद के रतनी स्थित छात्रा के पैतृक गांव पहुंची, लेकिन इस बार भी उन्हें कोई ठोस सफलता नहीं मिली।गुरुवार को डीएसपी विभा कुमारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय CBI टीम गांव पहुंची और करीब 20 मिनट तक छात्रा के घर के बाहर इंतजार करती रही। हालांकि, परिजनों ने बातचीत से साफ इनकार कर दिया और टीम को घर में प्रवेश तक नहीं करने दिया, जिसके बाद अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

मां की मानसिक और शारीरिक स्थिति बेहद खराब
परिवार का कहना है कि कई बार पूछताछ के बावजूद अब तक जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। वहीं, छात्रा की मां की हालत को लेकर भी परिजनों ने गंभीर चिंता जताई। उनका कहना है कि बेटी की मौत के सदमे से मां की मानसिक और शारीरिक स्थिति बेहद खराब है और वह किसी भी तरह की पूछताछ की स्थिति में नहीं हैं।
गांव से लौटने के बाद CBI टीम शकूराबाद थाना पहुंची और फिर छात्रा के पिता के कार्यस्थल ‘प्लस टू प्रवेशिका विद्यालय, शकूराबाद’ भी गई। हालांकि, वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी, क्योंकि पिता कुछ ही मिनट पहले वहां से निकल चुके थे।

 CBI लगातार सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है
इस हाई-प्रोफाइल मामले में CBI लगातार सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन परिजनों के असहयोग और अब तक किसी ठोस सुराग या गिरफ्तारी का अभाव जांच को और पेचीदा बना रहा है।अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है? फिलहाल, इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकता है।