‎मैं तबाह हूं तेरे इश्क में… ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट,लाल साड़ी में दिखीं इमोशनल,यूजर्स ने लिखा- पवन सिंह के लायक नहीं

इस वीडियो में उन्होंने भावुक कैप्शन भी लिखा है “मैं तबाह हूं तेरे इश्क में.. तुम्हें दूसरों का ख्याल है। कुछ मेरे मसले पर भी गौर कर दे, मेरी जिंदगी का सवाल है।” ‎वो वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म राजनीति का गाना “मोरा पिया मोसे....

‎मैं तबाह हूं तेरे इश्क में… ज्योति सिंह का भावुक पोस्ट,लाल साड़ी में दिखीं इमोशनल,यूजर्स ने लिखा- पवन सिंह के लायक नहीं

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायक पवन सिंह तथा उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा तलाक का मामला इन दिनों कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच दोनों से जुड़े बयान और सोशल मीडिया पोस्ट लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।

‎ रिश्तों में बढ़ी दूरी

‎सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह ने हाल ही में ज्योति सिंह के साथ रहने से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। इस बयान के बाद दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। मामला फिलहाल कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रहा है। वहीं पवन सिंह के बयान के बाद ज्योति सिंह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने लाल साड़ी और सिंदूर में एक वीडियो पोस्ट किया।

‎मेरी जिंदगी का सवाल है

‎ इस वीडियो में उन्होंने भावुक कैप्शन भी लिखा है “मैं तबाह हूं तेरे इश्क में.. तुम्हें दूसरों का ख्याल है। कुछ मेरे मसले पर भी गौर कर दे, मेरी जिंदगी का सवाल है।”वो वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म राजनीति का गाना “मोरा पिया मोसे बोलत नाही...” भी सुनाई दे रहा है।

‎सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

 बता दें कि ज्योति सिंह की पोस्ट पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग सहानुभूति जता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स ने आलोचनात्मक टिप्पणियां भी की हैं। ग्लैक्सी नाम की यूजर ने लिखा है कि, आप उस बुड्ढे को भूल क्यों नहीं जाती। वहीं, माही नाम के यूजर ने लिखा- दूसरी शादी करो, लाइफ मत बर्बाद करो। अनुराग नाम के यूजर्स ने लिखा, 'ज्योति सिंह पवन सिंह के लायक ही नहीं है। तो किसी ने लिखा पतली हो गई हो। 

‎सॉरी, मुझे नहीं पता था

‎यह पहली बार नहीं इससे पहले भी ज्योति सिंह ने एक वीडियो में गाना गाते हुए कहा था कि यह पवन सिंह का गाना है, हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह गीत खेसारी लाल यादव का है। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए लिखा था “सॉरी, मुझे नहीं पता था कि यह गाना खेसारी भइया का है। कलाकार तो कलाकार होता है।”

‎पवन सिंह का बयान भी आया सामने

‎वहीं दूसरी ओर पवन सिंह का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा कि यदि तलाक हो जाता है तो बेहतर होगा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें अपने जीवन में कुछ सुधार करने की आवश्यकता है।बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहा यह मामला अब केवल कानूनी नहीं बल्कि सोशल मीडिया और पब्लिक डिबेट का हिस्सा बन चुका है। दोनों के बयान और पोस्ट लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं।