सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव की अपील, उठाए विकास के अहम मुद्दे ‎

बाद सम्राट चौधरी को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। इसी बीच भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी उन्हें बधाई देते हुए राज्य के विकास से जुड़े कई अहम....

सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव की अपील, उठाए विकास के अहम मुद्दे ‎

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने शपथ ग्रहण कर राज्य की बागडोर संभाल ली है। शपथ के तुरंत बाद ही वे एक्शन मोड में नजर आए ।

‎मुख्यमंत्री पद संभालते ही सक्रिय हुए सम्राट चौधरी ने प्रशासनिक कामकाज की रफ्तार बढ़ा दी है। उन्होंने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।

‎सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, खेसारी लाल यादव ने रखीं प्रमुख मांगें

‎बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। इसी बीच भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी उन्हें बधाई देते हुए राज्य के विकास से जुड़े कई अहम सुझाव और मांगें साझा कीं।

खेसारी लाल यादव ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार तेजी से प्रगति करेगा। साथ ही उन्होंने सरकार से निम्न मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की—

‎१.राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई

‎२.परीक्षाओं में होने वाली धांधली पर रोक के लिए कठोर कानून

‎३.कोचिंग संस्थानों की निगरानी हेतु विशेष कमेटी का गठन

‎४.पलायन की समस्या का स्थायी समाधान

‎५.हेल्थ इंश्योरेंस व्यवस्था और निजी अस्पतालों की अनियमितताओं पर नियंत्रण

‎६.फूड, स्पिरिचुअल और इको टूरिज्म को बढ़ावा

‎७.भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने की पहल

‎मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा पूरा

‎नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिपरिषद में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह, सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन समेत कुल 29 विभागों की जिम्मेदारी है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को 10 विभाग सौंपे गए हैं और उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव 8 विभागों का कार्यभार संभालेंगे।