बिहार में नई सरकार ने संभाली रफ्तार, सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को सचिवालय पहुंचे हैं , जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों...

बिहार में नई सरकार ने संभाली रफ्तार, सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को सचिवालय पहुंचे हैं , जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी विभागों के प्रधान सचिव मौजूद हैं। माना जा रहा है कि सरकार की प्राथमिकताओं और कामकाज की दिशा तय करने के लिए मुख्यमंत्री अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दे सकते हैं।

‎औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है

‎उधर, डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने भी आज औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी और अधिकारियों से योजनाओं व प्रशासनिक कामकाज की जानकारी ली। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि नई सरकार शुरुआती दिनों से ही प्रशासनिक गति बनाए रखने के मूड में है। बता दें कि बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा समेत बीजेपी और जदयू के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। इस मुलाकात को नई सरकार के समन्वय और रणनीतिक तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

‎बिहार के 24वें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी   

‎जानकारी के लिए बता दें कि सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ जदयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। दोनों नेताओं को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई सरकार के गठन के साथ अब प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर नई कार्ययोजना को लेकर हलचल तेज हो गई है हालांकि अभी मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। फिलहाल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग सहित 29 विभागों की जिम्मेदारी है, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभाग सौंपे गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इन विभागों का बंटवारा अन्य मंत्रियों के बीच किया जाएगा। तब तक राज्य की प्रशासनिक जिम्मेदारी इन तीन नेताओं के हाथों में रहेगी।

‎नई सरकार के गठन के बाद अब सबकी नजर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहली प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर है। सचिवालय में हो रही यह बैठक आने वाले दिनों की नीतियों और फैसलों की दिशा तय करने में अहम मानी जा रही है।