बिहार में नई सरकार की शुरुआत: आज सम्राट चौधरी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

‎बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सम्राट चौधरी आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे से आयोजित....

बिहार में नई सरकार की शुरुआत: आज सम्राट चौधरी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सम्राट चौधरी आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।

‎विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

‎सम्राट चौधरी के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ के साथ ही सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे और राज्य में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा। बता दें कि यह राजनीतिक बदलाव उस समय सामने आया जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और राज्यसभा सदस्य बनने का फैसला किया। लगभग 20 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहने के बाद उनका यह कदम बिहार की राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है।

‎नीतीश कुमार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा....

‎वहीं भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़े और 2015 से लगातार भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को वे आगे बढ़ाएंगे और बिहार को और अधिक समृद्ध बनाने का प्रयास करेंगे।

‎उन्होंने नीतीश कुमार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा है और उनके मार्गदर्शन में सरकार चलाने का अनुभव प्राप्त किया है। उनका लक्ष्य है कि समृद्ध बिहार के सपने को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए।

‎सम्राट चौधरी ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया

‎एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार ने खुद सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा और उन्हें समर्थन दिया। इस दौरान सम्राट चौधरी ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, जो राजनीतिक शिष्टाचार और आपसी सम्मान का प्रतीक बना।जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश कुमार ने मंगलवार दोपहर 3.15 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- 'अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।'