अनुभव, स्थिरता और भरोसे का संगम: विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने डिप्टी सीएम

बिहार की सियासत में बदलाव का दौर जारी है, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो हर दौर में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखते हैं। नई सरकार के गठन के साथ दो ऐसे ही अनुभवी और भरोसेमंद नेताओं—विजय चौधरी और बिजें..

अनुभव, स्थिरता और भरोसे का संगम: विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने डिप्टी सीएम

बिहार की सियासत में बदलाव का दौर जारी है, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो हर दौर में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखते हैं। नई सरकार के गठन के साथ दो ऐसे ही अनुभवी और भरोसेमंद नेताओं—विजय चौधरी औरबिजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह फैसला सिर्फ राजनीतिक संतुलन नहीं, बल्कि अनुभव और स्थिरता पर भरोसे का प्रतीक है।

विजय चौधरी: सादगी से सत्ता तक का सफर

जब भी सादगी, संयम और मजबूत प्रशासनिक पकड़ की बात होती है, तो विजय कुमार चौधरी का नाम सबसे आगे आता है।समस्तीपुर से निकलकर उन्होंने राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 1995 और 2000 के चुनावों में हार के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 2005 में Nitish Kumar के साथ नई पारी शुरू करने के बाद उन्होंने लगातार सफलता हासिल की। जेडीयू में महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष जैसे अहम पद संभाले 2010 से सरायरंजन सीट से लगातार जीत, 2025 में 20,000+ वोटों से शानदार जीत उनकी पहचान एक ऐसे नेता की है जो बिना शोर-शराबे के परिणाम देता है। विधानसभा अध्यक्ष से लेकर वित्त, शिक्षा, जल संसाधन जैसे बड़े विभाग संभालना उनकी प्रशासनिक क्षमता का प्रमाण है। अब उपमुख्यमंत्री के रूप में उनका नया रोल बिहार की सियासत में एक अहम बदलाव का संकेत है। यह न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सियासत में धैर्य, निष्ठा और काम के दम पर भी शिखर तक पहुंचा जा सकता

बिजेंद्र यादव: कोसी का ‘विश्वकर्मा’

बिहार की राजनीति में अगर स्थिरता और लगातार जीत की मिसाल दी जाए, तो बिजेंद्र प्रसाद यादव का नाम सबसे ऊपर आता है। सुपौल से लगातार आठ बार विधायक बनने वाले बिजेंद्र यादव का सफर अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वे सिर्फ नेता नहीं, बल्कि कोसी क्षेत्र की राजनीति के दिशा-निर्देशक माने जाते हैं। 1974 के जेपी आंदोलन से निकले बिजेंद्र यादव ने छात्र राजनीति से शुरुआत की और 1990 में पहली बार विधायक बने। उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सरकारों में ऊर्जा राज्य मंत्री के रूप में काम करते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमता साबित की। 2005 में जब नीतीश कुमार ने सत्ता संभाली, उस वक्त बिजेंद्र यादव जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष थे। उनकी रणनीतिक समझ और वफादारी ने उन्हें सरकार का अहम स्तंभ बना दिया।

चुनावी राजनीति के अजेय खिलाड़ी

1990 से 2025 तक का उनका रिकॉर्ड बताता है कि वे हर राजनीतिक परिस्थिति में जीत हासिल करना जानते हैं। उन्होंने कांग्रेस, राजद और यहां तक कि बीजेपी के मजबूत उम्मीदवारों को भी कड़ी टक्कर दी। कोसी में उन्हें “विश्वकर्मा” कहा जाता है—क्योंकि उन्होंने इलाके में विकास की मजबूत नींव रखी। अनुभव की इस पाठशाला से निकले बिजेंद्र यादव का नया अवतार बिहार एनडीए सरकार के लिए एक मजबूत स्तंभ साबित होगा। विजय चौधरी बिजेंद्र यादव दोनों नेताओं का डिप्टी सीएम बनना बिहार सरकार को अनुभव और स्थिरता का मजबूत आधार देता है।