राष्ट्रपति से मुलाकात, अधिकारियों संग मंथन... दिल्ली दौरे पर एक्शन मोड में सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary के दिल्ली दौरे की शुरुआत काफी सक्रिय और अहम बैठकों के साथ हुई। दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को उन्होंने Droupadi..

राष्ट्रपति से मुलाकात, अधिकारियों संग मंथन... दिल्ली दौरे पर एक्शन मोड में सम्राट चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी Samrat Choudhary के दिल्ली दौरे की शुरुआत काफी सक्रिय और अहम बैठकों के साथ हुई। दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को उन्होंने द्रौपदी मुर्मू Droupadi Murmu से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सीएम सम्राट ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान Shivraj Singh Chouhan से मुलाकात कर बिहार के किसानों के सशक्तिकरण, कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।

इससे पहले गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार कैडर के IAS और IPS अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ‘विकसित बिहार’ का लक्ष्य प्रशासनिक सहयोग और बेहतर गवर्नेंस से ही हासिल किया जा सकता है। बैठक में प्रशासनिक सुधार, निवेश बढ़ाने और योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर मंथन हुआ।

वहीं, दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan से भी मुलाकात की थी। करीब आधे घंटे चली बातचीत में बिहार के विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।