Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली,NDA रणनीति पर होगी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण किया। इसके साथ ही वह विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा चारों सदनों का सदस्य बनने रिकॉर्ड कायम कर लिया है। वे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।  शपथ  इस दौरान बिहार एनडीए के नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण ....

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली,NDA रणनीति पर होगी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण किया। आज दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन परिसर में उन्हें शपथ दिलाई।इसके साथ ही वह विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा चारों सदनों का सदस्य बनने रिकॉर्ड कायम कर लिया है। वे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।  शपथ  इस दौरान बिहार एनडीए के नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, जेपी नड्डा, अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। 

अपनी शपथ में कहा…मैं,नीतीश 
नीतीश कुमार अब लालू यादव के बाद चारों सदनों (लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, विधान परिषद) के सदस्य रहने वाले बिहार के दूसरे सीएम बन गए हैं।मुख्यमंत्री ने अपनी शपथ में कहा…मैं,नीतीश कुमार जो राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित हुआ हूं, सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि मैं भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। जिस पद को मैं ग्रहण करने वाला हूं, उसके कर्तव्य का निर्वाहन करूंगा। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से तय है। इसमें बिहार की नई राजनीतिक रणनीति और NDA सरकार के स्वरूप पर चर्चा होने की संभावना है।

 14 अप्रैल तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं 
बता दें कि नीतीश के बाद कौन सीएम बनेगा, इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, इस पर मंथन के लिए दिल्ली में बिहार बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पटना लौटने के बाद नीतीश कुमार 14 अप्रैल तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं, जहां वे पहले भी सक्रिय रहे हैं।जानकारी के लिए बता दें कि साल 2005 से बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश अब तक 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।