सदाकत आश्रम पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, अफरातफरी का महौल
बेगुसराय से लौटने के बाद सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में राहुल गांधी पहुंचे। इनके पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मिलने की होड़ मच गई। इस दौरान कार्यालय में हंगामा और कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई। हंगामा सदाकत आश्रम के परिसर में हुआ है। अंदर में सभी लोग आपस में जाति को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं के बीच तू-तू-मैं-मैं शुरू हो गई..

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से हो रही हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष कमर कस कर चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष तीसरी बार सात अप्रैल सोमवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एकदिवसीय बिहार दौरे पर सोमवार सुबह 10 बजे पटना पहुंचे। साथ ही बेगूसराय में वो कन्हैया कुमार की 'पलायन रोको और नौकरी दो' यात्रा में 1KM पैदल चले। यात्रा के दौरान उनके हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मिलने की होड़
वहीं बेगुसराय से लौटने के बाद सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में राहुल गांधी पहुंचे। पार्टी दफ्तर में राहुल ने बिहार के कांग्रेस नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम निर्देश दिए। इनके पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मिलने की होड़ मच गई। इस दौरान कार्यालय में हंगामा और कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई। हंगामा सदाकत आश्रम के परिसर में हुआ है। अंदर में सभी लोग आपस में जाति को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं के बीच तू-तू-मैं-मैं शुरू हो गई। फिर देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसमें एक व्यक्ति को जमकर पीटा भी गया है। खबरों की माने तो बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता रवि रंजन और पूर्व MLA टुन्ना में हाथापाई हुई है। कार्यकर्ता रवि रंजन ने आरोप लगाया कि मैं भूमिहार हूं और वो राजपूत है, इसलिए मारा है।
संविधान सुरक्षा सम्मेलन के कार्यक्रम में मौजूद
गौरतलब हो कि इसके पहले राहुल श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन के कार्यक्रम में मौजूद थे। 'नमक सत्याग्रह आंदोलन की 95वीं वर्षगांठ' पर यह कार्यक्रम पटना के SKM में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में नमक सत्याग्रह, नोनिया समाज और अमर शहीद बुद्धु नोनिया के योगदान के साथ ही शहीद प्रजापति रामचंद्र जी विद्यार्थी का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और वर्तमान में अति पिछड़ा समाज की दशा और भारतीय संविधान पर चर्चा हुई।