बिहार में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्ती, परिवहन विभाग ने जारी किए स्पष्ट निर्देश

बिहार में वाहन मालिकों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में सभी श्रेणी के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाना पूरी तरह अनिवार्य है। जिन वाहनों में अब तक HSRP नहीं लगी है, उनके मालिक जल्द से जल्द संबंधित वाहन एजेंसी या डीलर के पास जाकर नंबर प्लेट लगवा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी या दंडात्मक..................

बिहार में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्ती, परिवहन विभाग ने जारी किए स्पष्ट निर्देश

बिहार में वाहन मालिकों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में सभी श्रेणी के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाना पूरी तरह अनिवार्य है। जिन वाहनों में अब तक HSRP नहीं लगी है, उनके मालिक जल्द से जल्द संबंधित वाहन एजेंसी या डीलर के पास जाकर नंबर प्लेट लगवा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी या दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।

HSRP का विवरण जल्द से जल्द अपडेट कराएं
परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार ने बताया कि विभागीय समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि कई वाहनों में HSRP लगी हुई है, लेकिन उसका विवरण विभाग के वाहन सॉफ्टवेयर में अपडेट नहीं किया गया है। ऐसे वाहन मालिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने संबंधित जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) कार्यालय से संपर्क कर HSRP का विवरण जल्द से जल्द अपडेट कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी या दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।

HSRP का सत्यापन और डेटा अपडेट 
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी वाहन में HSRP पहले से लगी हुई है और इसके बावजूद वाहन मालिक को SMS प्राप्त हो रहा है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मामलों में वाहन मालिक अपने जिला परिवहन कार्यालय से संपर्क कर HSRP का सत्यापन और डेटा अपडेट करवा सकते हैं।इस संबंध में परिवहन विभाग ने राज्य के सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है कि जिन वाहनों में HSRP लगी हुई है, लेकिन उनका डेटा पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, उनका सत्यापन कर जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जाए। इससे वाहन मालिकों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी और विभागीय रिकॉर्ड भी पूरी तरह अपडेट हो सकेगा।