बिहार में 13,500 होम गार्ड पदों पर होगी भर्ती: युवाओं के लिए बड़ा मौका, भत्ते में भी हुई भारी बढ़ोतरी

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत और सुनहरा मौका सामने आया है। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ बिहार में रोजगार का बड़ा दरवाज़ा खुलने जा रहा है। राज्य सरकार ने गृह रक्षक यानी होम गार्ड के 13,500 रिक्त पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। लंबे समय से खाली पड़े इन पदों को भरने की मांग उठ रही थी, जिस पर अब मुहर लग गई है। भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द..........

बिहार में 13,500 होम गार्ड पदों पर होगी भर्ती: युवाओं के लिए बड़ा मौका, भत्ते में भी हुई भारी बढ़ोतरी

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत और सुनहरा मौका सामने आया है। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ बिहार में रोजगार का बड़ा दरवाज़ा खुलने जा रहा है। राज्य सरकार ने गृह रक्षक यानी होम गार्ड के 13,500 रिक्त पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। लंबे समय से खाली पड़े इन पदों को भरने की मांग उठ रही थी, जिस पर अब मुहर लग गई है। भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। ऐसे में हजारों युवाओं के लिए यह मौका उनकी किस्मत बदल सकता है।

प्रति दिन 347 रुपये की सीधी बढ़ोतरी
भर्ती के साथ ही सरकार ने होम गार्ड जवानों के दैनिक भत्ते में भी बड़ी बढ़ोतरी की है। पहले जहां एक दिन के कर्तव्य के लिए 774 रुपये मिलते थे, अब इसे बढ़ाकर 1121 रुपये कर दिया गया है। यानी प्रति दिन 347 रुपये की सीधी बढ़ोतरी। सरकार का कहना है कि इससे जवानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा।होम गार्ड पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी होगा। न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी जाएगी।

मेडिकल जांच भी अनिवार्य 
चयन प्रक्रिया जिला स्तर पर आयोजित होगी। उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट देना होगा, जिसमें दौड़, लंबी कूद और अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षाएं शामिल होंगी। इन्हीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंतिम चयन से पहले मेडिकल जांच भी अनिवार्य होगी।कुल मिलाकर यह भर्ती राज्य के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर साबित हो सकती है। बता दें कि अब सभी की नजरें बस आधिकारिक नोटिफिकेशन पर टिकी हैं, जिसके जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी