लखनऊ में बड़ा बस हादसा: पानीपत से बिहार आरही बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी , 7 मौत, 40 से ज्यादा घायल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बस ने ऐसा कहर बरपाया, जिसने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को चीख-पुकार और अफरा-तफरी के मंजर में बदल दिया। सोमवार शाम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख...
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बस ने ऐसा कहर बरपाया, जिसने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को चीख-पुकार और अफरा-तफरी के मंजर में बदल दिया। सोमवार शाम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।यह दर्दनाक हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जौखंडी गांव के पास शाम करीब 4:30 बजे हुआ। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया
बताया जा रहा है कि बस हरियाणा के पानीपत से यात्रियों को लेकर बिहार के अररिया जा रही थी। टोल प्लाजा के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल सीएचसी गोसाईगंज पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मुख्यालय से अतिरिक्त एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गईं।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है
फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और ड्राइवर के नियंत्रण खोने की बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरे पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।













