11 दिनों में तीसरी बार बढ़े CNG के दाम, राजधानी में कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो पहुंची
दिल्ली में CNG की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। मंगलवार (26 मई) सुबह 6 बजे से नई दरें लागू हो गई हैं। अब राजधानी में CNG 83.09 रुपये प्रति किलो के हिसाब से...
दिल्ली में CNG की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। मंगलवार (26 मई) सुबह 6 बजे से नई दरें लागू हो गई हैं। अब राजधानी में CNG 83.09 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी।इस बार कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।
CNG के दाम बढ़ने का सीधा असर आम लोगों की जेब पर
बताया जा रहा है कि वैश्विक ऊर्जा कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से यह फैसला लिया गया है।CNG के दाम बढ़ने का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। खासकर ऑटो, टैक्सी चालकों और रोजाना सफर करने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
दिल्ली में CNG कुल 5 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है
पिछले 11 दिनों में यह तीसरी बार है जब CNG की कीमतें बढ़ाई गई हैं। इससे पहले 15 मई को 2 रुपये प्रति किलो और 23 मई को 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी।अब 15 मई से लेकर अब तक दिल्ली में CNG कुल 5 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है।
ईंधन की कीमतों में लगातार इजाफा
लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर वाहन चालकों और उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि महंगाई पहले से ही बढ़ी हुई है और अब ईंधन की कीमतों में लगातार इजाफा उनके बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल रहा है।













