सरकारी आवास खाली नहीं करेंगी राबड़ी देवी, सम्राट चौधरी को ललकारा, दे दी है ये बड़ी चुनौती ?

नेताओं का बंगला प्रेम कोई नया नहीं है। लेकिन, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बंगला प्रेम सीएम सम्राट चौधरी के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। एक ओर जहां सरकार ने राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास को खाली करने का आदेश दिया है तो वहीं, अब राबड़ी देवी ने भी एलान कर दिया है कि वे बंगला खाली नहीं करेंगी। 

सरकारी आवास खाली नहीं करेंगी राबड़ी देवी, सम्राट चौधरी को ललकारा, दे दी है ये बड़ी चुनौती ?

DESWA DESK : नेताओं का बंगला प्रेम कोई नया नहीं है। लेकिन, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बंगला प्रेम सीएम सम्राट चौधरी के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। एक ओर जहां सरकार ने राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास को खाली करने का आदेश दिया है तो वहीं, अब राबड़ी देवी ने भी एलान कर दिया है कि वे बंगला खाली नहीं करेंगी। 
अगर सम्राट चौधरी में हिम्मत है तो वे फोर्स भेजकर बंगला खाली करा लें। दरअसल, राबड़ी देवी इस आवास में 2005 से रह रहीं हैं, लेकिन भवन निर्माण विभाग ने अब यह बंगला पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया है। इससे पहले भी भाजपा इस बंगले को लेकर कई तरह की बयानबाजी करती रही है और इसमें तहखाना बने होने और अकूत संपत्ति होने का आरोप लगाती रही है। 
अब जब भवन निर्माण विभाग ने आवास खाली करने का नोटिस राबड़ी देवी को भेज दिया है तो इसपर राजनीति गरमा गई है। राबड़ी देवी ने जहां साफ कर दिया है वह बंगला खाली नहीं करेंगी, वहीं 10 सर्कुलर रोड वाले राबड़ी आवास को लेकर राजद ने भी मोर्चा खोल दिया है।