बिहार में नई सरकार की शुरुआत: सम्राट चौधरी बने 24वें मुख्यमंत्री
बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ जदयू कोटे से बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री...
बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ जदयू कोटे से बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण समारोह पटना के राजभवन में आयोजित हुआ, जहां कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस खास मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे।
शपथ से पहले मंदिर में पूजा
मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले सम्राट चौधरी ने पटना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि और सफल शासन के लिए आशीर्वाद लिया।
बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
सीएम पद की शपथ से पहले ही सम्राट चौधरी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, ताकि समारोह और नई सरकार की शुरुआत सुचारू रूप से हो सके। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब वे राज्यसभा के सदस्य के रूप में अपनी नई भूमिका निभा रहे हैं।
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी नई सरकार
नीतीश कुमार करीब 20 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और राज्य की राजनीति में उनका लंबा और प्रभावशाली कार्यकाल रहा है।सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी नई सरकार से जनता को विकास, सुशासन और नई नीतियों की उम्मीद है।













