पंचमुखी मंदिर में पूजा, फिर शपथ: सम्राट चौधरी आज संभालेंगे बिहार की कमान
शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी पंचमुखी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे हैं। धार्मिक अनुष्ठान के बाद वे राजभवन जाकर औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनकी...
बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सम्राट चौधरी आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ समारोह पटना के लोकभवन स्थित जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जहां कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी रहेगी।
सम्राट चौधरी के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिससे नई सरकार का स्वरूप स्पष्ट हो जाएगा।
शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी पंचमुखी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए निकले हैं। धार्मिक अनुष्ठान के बाद वे राजभवन जाकर औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है।
शपथ लेते ही सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। खास बात यह है कि उनके नेतृत्व में बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का गठन हो रहा है, जो राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है।वहीं, नीतीश कुमार ने हाल ही में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और अब उनके राज्यसभा जाने की संभावना है। करीब दो दशकों तक बिहार की सत्ता संभालने के बाद उनका यह कदम राज्य की राजनीतिक दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा
है।













